फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारों को मात देती हैं ये पांच Smart Hybrid कारें, कीमत है सात लाख रुपये से शुरू

Mon, 02 Dec 2019 01:35 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Car - फोटो : social media
हाल ही में खबरें आई थीं कि Honda और Toyota, दोनों ही कंपनियों की Hybird गाड़ियों की मांग जोरों पर है, यहां कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी इन्होंने पीछे छोड़ दिया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की नजर अब Hybrid व्हीकल बनाने पर है। दुनिया के कई देशों में Hybrid कार की मांग बढ़ते जारी है, इसी का नतीजा है कि कार बनाने वाली कंपनियां Hybrid कार बनाने पर जोर दे रही हैं। आने वाले दिनों में Hybrid गाड़ियों की मांग में और भी इजाफा देखने को मिलेगा। अभी तक कुछ गिनी-चुनी कंपनियां ही Hybrid गाड़ियां बेच रही हैं। आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Maruti suzuki baleno

Maruti Suzuki Baleno

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक Baleno Hybrid कार है। इसमें 1.2 लीटर का वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 84 बीएचपी का पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें फाइव स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। इसका माइलेज 24 किमी प्रतिलीटर है। इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके तहत लीथियम बैटरी के साथ इंटीहग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर और लीड एसिड बैटरी दी गई है। जिससे माइलेज में बढ़ोतरी होती है।

एक्स-शोरूम कीमत: 6.97 लाख रुपये से शुरू

विज्ञापन

3 of 6
Honda Accord

Honda Accord

होंडा Accord पांच सीटर कार है। इसमें 1,993 सीसी का इंजन दिया गया है। यह कार 6,200 आरपीएम पर 143 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 175 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा Accord का माइलेज 23.1 किमी प्रतिलीटर है।

एक्स-शोरूम कीमत: 43.21 लाख रुपये से शुरू 

4 of 6
MG Hector Red Front

MG Hector

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर्स भी एमजी हेक्टर Hybrid एसयूवी कार उतार चुकी है। यह एसयूवी पांच सीटर कार है। इसका इंजन 1,956 सीसी है। वहीं, इसका माइलेज 15.81 किमी प्रतिलीटर है।

एक्स-शोरूम कीमत: 13.88 लाख रुपये से शुरू 

विज्ञापन

5 of 6
Toyota Camry Hybrid

Toyota Camry

Toyota की Camry Hybrid पांच सीटर कार है। इसमें 2,487 सीसी का इंजन लगा है जो 5,700 आरपीएम पर 175 बीएचपी की पावर और 3,600 से 5,200 आरपीएम पर 221 एनएम का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 19.16 किमी प्रतिलीटर है।

एक्स-शोरूम कीमत: 36.95 लाख रुपये से शुरू 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota Prius

Toyota Prius

Toyota ने Camry के अलावा Prius Hybrid कार भी बाजार में उतारी है। हालांकि भारतीय बाजार में इसे लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन आज भी ओल्ड कार मार्केट में ये मिल जाती हैं। यह पांच सीटर कार है। इसमें 1,798 सीसी का इंजन लगा है, जो 5,200 आरपीएम पर 96.55 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 142 एनएम का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 26.27 किमी प्रतिलीटर है।

एक्स-शोरूम कीमत: 45.09 लाख रुपये से शुरू 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें