फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेडान कारों में मिलता है ‘SUV’ जैसा अहसास, ग्राउंड क्लीयरेंस में एसयूवी को देती हैं टक्कर

Tue, 30 Apr 2019 02:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ford ecosport
देश में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड बढ़ने के पीछे एक मुख्य वजह है ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस। एसयूवी में जितना ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है इतना शायद ही किसी सेडान में मिलता हो। लेकिन ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस होने से गाड़ी के वजन का केन्द्र जमीन से दूर हो जाता है और गुरुत्वाकर्षण बल कमजोर पड़ जाता है, इससे घुमावदार टर्न पर तेज रफ्तार से गाड़ी मोड़ने पर वह पलट भी सकती है। लेकिन कई ऐसी सेडान कारें भी आती हैं, जिनका ग्राउंड क्लीयरेंस एसयूवी के बराबर है। जानते हैं इन कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

कितना है एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस

2 of 8
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक
कॉम्पैक्ट एसयूवी की बात करें, तो महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का 198 एमएम, टाटा नेक्सन का 209 एमएम और फोर्ड इकोस्पोर्ट का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है। वहीं अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है।
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर

3 of 8
tata Tigor JTP india
टाटा टिगोर सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान कारों में से एक है। टिगोर भी सी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर टियागो को डेवलेप किया गया है। दोनों ही कारों में एक ही इंजन आता है। वहीं टाटा ने टिगोर का परफॉरमेंस वर्जन जेटीपी भी लांच किया है। टाटा टिगोर में का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम का है। टिगोर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 84 बीएचपी की पावर और 114 एमएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.0 लीटर का डीजल इंजन 69 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है।
 

टाटा जेस्ट

4 of 8
Tata Zest
टाटा ने अपनी सेडान कार जेस्ट को टिगोर से पहले लांच किया था। जेस्ट का ग्राउंड क्लीयरेंस टिगोर से बेहतर है। जेस्ट में 175 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। जेस्ट पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है, जेस्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन आता है। जेस्ट की बेस वेरियंट की कीमत 5.72 लाख रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

फोर्ड फिगो एस्पायर

5 of 8
Ford Aspire Facelift
फोर्ड ने पिछले साल ही एस्पायर का अपडेटेड मॉडल लांच किया था। फोर्ड ने एस्पायर के एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में कुछ बदलाव किए थे। फिगो हैचबैक पर बेस्ड एस्पायर का ग्राउंड क्लीरेंस 174 एमएम का है। एस्पायर इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारों में शामिल है। एस्पायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो फोर्ड फिगो हैचबैक के बराबर है।
 
विज्ञापन

मारुति सियाज

6 of 8
Maruti Suzuki Ciaz 2019
सुजुकी की सियाज सेडान कारों में सबसे सक्सेसफुल कार है। मारुति इससे पपहले एस्टीम, बलेनो सेडान, किजाशी और एसएक्स4 लांच कर चुकी है। लेकिन ये कारें इतनी पकड़ नहीं बना सकीं, जो सियाज ने बनाई थी। वहीं सियाज इस सेगमेंट में टॉप सेलिंग कारों में शामिल है। सियाज का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम का है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदि होंडा सिटी का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एनएम का है। मारुति ने सियाज में हाल ही में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन लांच किया है।
 
विज्ञापन

फिएट लीनिया

7 of 8
Fiat linea
हालांकि फिएट ने भारत में काराबोर बंद करने का एलान कर दिया है, बावजूद इसके लीनिया सेडान सेगमेंट में सबसे मजूबत कार है। हालांकि फीचर्स के मामले में यह मारुति सियाज और होंडा सिटी जितनी पापुलर नहीं है, लेकिन ड्राइविंग में यह शानदार कार है। लीनिया में 185 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 112 बीएचपी की पावर और 207 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 92 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देता है। लीनिया में 1.3 लीटटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, 123 बीएचपी की पावर और 207 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

टोयोटा कोरोला अल्टिस

8 of 8
new-toyota-corolla-altis 2019
कोरोला डी-सेगमेंट में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कोरोला भारत में भी बेची जाती है, लेकिन हाल ही में लांच होंडा सिविक से इसे कड़ा मुकाबला मिला है। कोरोला में 176 एनएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो सिटी के हिसाब से ठीक है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें