फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बिकने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, जानें किसकी बैटरी है सबसे पावरफुल और कौन है सबसे सस्ती

Sun, 17 May 2020 08:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai
भारत में Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) का बाजार बड़ा हो रहा है। ग्राहक इन गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। इस वजह से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लोकप्रिय होने के पीछे कई कारण हैं। इनमें से एक यह है कि ये पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन की जगह बैटरी पर चलती है। इससे तेल और पैसे दोनों की बचत होती है। भारतीय ग्राहक वाहन खरीदने के दौरान माइलेज पर बहुत ध्यान देते हैं। इसके साथ ही वाहन की कीमत भी अहम होती है। कई वाहन निर्माता कंपनियां कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर चुकी हैं। ग्राहक इन कारों को परफॉर्मेंस और दाम के आधार पर चुन सकते हैं। आइए जानतें हैं भारतीय बाजार में मौजूद टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
MG ZS EV - फोटो : Social Media

MG ZS EV

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एमजी मोटर अपनी पहली कार Hector की लॉन्चिंग के साथ टॉप 10 कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की है जो कि इलेक्ट्रिक कार है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 44.5 kwh
चार्जिंग - 6-8 घंटे
माइलेज - 340 किलोमीटर
रफ्तार - 140 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 20.88 लाख रुपये 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Nexon EV - फोटो : social media

Tata Nexon EV

भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की Tata Nexon (टाटा नेक्सॉन ) पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में बहुत लोकप्रिय हुई। इस कार की कामयाबी से उत्साहित कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV (टाटा नेक्सॉन ईवी) लॉन्च कर दिया। कार की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 30.2 kwh
चार्जिंग - 8 घंटे
माइलेज - 312 किलोमीटर
रफ्तार - 120 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 13.99 लाख रुपये 

4 of 6
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai

Hyundai Kona Electric 

भारत में पिछले साल लॉन्च हुई Electric Vehicles में सबसे महंगी कार Hyundai Kona Electric है। इसका परफॉर्मेंस दमदार है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज होती है।
बैटरी - 39.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 452 किलोमीटर
रफ्तार - 167 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत- 28.04 लाख रुपये 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV 

टाटा मोटर्स ने सबसे पहले Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) लॉन्च किया। इस कार को शहरों में टैक्सी सर्विस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बैटरी क्षमता अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कम है। कार की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
बैटरी - 16.2 kwh
चार्जिंग - 6 घंटे
माइलेज - 142 किलोमीटर
रफ्तार - 80 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 11.37 लाख रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra e Verito

Mahindra e-Verito

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली दूसरी घरेलू कंपनी है। इसके अलावा टाटा मोटर्स वो भारतीय कंपनी ने है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन उतारे हैंं। Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) भी टैक्सी सर्विस के लिए पसंद की जा सकती है। 
बैटरी - 21.2 केडब्ल्यूएच
चार्जिंग - 11 से 12 घंटे
माइलेज - 181 किलोमीटर
रफ्तार - 86 किलोमीटर प्रति घंटा
कीमत - 10.39 लाख रुपये 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें