hyundai venue
लांच डेट- 21 मई, 2019
वेन्यू पर से पिछले महीने पर्दा उठा गया था। वहीं कंपनी अब इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 21 मई को लांच करेगी। वेन्यू तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। वेन्यू में 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे। 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू देश की पहली कनेक्टेड कार होगी, जिसमें AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।