फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Upcoming Cars: न्यू-जेनरेशन Maruti Celerio से लेकर Mahindra XUV500 नए अवतार में जल्द होंगी लॉन्च

Mon, 08 Mar 2021 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Tata HBX Concept - फोटो : Tata Motors
अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले कुछ ही महीनों में आपके पास कई विकल्प हो सकते हैं। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें से एक तो अपनी नई प्रीमियम कार के साथ भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। जानें भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली इस कारों और एसयूवी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Suzuki Celerio
2021 Maruti Suzuki Celerio 
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी तीन लोकप्रिय कारों का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयार में है। कंपनी इनमें न्यू-जेनरेशन Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) को सबसे पहले लॉन्च करेगी। नई 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो में पुराने प्लेटफॉर्म को हटा दिया गया है और अब कंपनी इसमें अपने नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर रही है। 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो को 'YNC' कोडनेम दिया गया है। नई सेलेरियो ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आएगी।
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI
इस कार में दो इंजन ऑप्शन मिलेगा। पहला 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 83 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा यह हैचबैक कार एक अन्य इंजन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 68 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह मॉडल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। मारुति सुजुकी सेलेरियो के मौजूदा मॉडल को 4.41 लाख रुपये से लेकर 5.68 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बेचती है। नए बदलावों के साथ इसकी कीमत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कार निर्माता ने इस कार के आधिकारिक लॉन्च की तारीख के बारे में एलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।

4 of 10
Tata HBX - फोटो : PTI
Tata Hornbill
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में एक माइक्रो एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था। इसका कोडनेम HBX रखा गया था। रिपोर्टों के मुताबिक इस कार के प्रोडक्शन-रेडी वेरिएंट को Hornbill (हॉर्नबिल) नाम से की जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद हॉर्नबिल भारत में टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी होगी। यह एसयूवी कंपनी के भारतीय लाइनअप में नेक्सन से नीचे होगी। टाटा की इस एंट्री-लेवल एसयूवी में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी DRLs के साथ स्प्लिट हेडलैंप, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन-सोर्स ऑडियो सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
Citroen C5 Aircross
फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी जल्द लॉन्च करने जा रही है। Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की फ्लैगशिप कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। इस प्रीमियम एसयूवी को भारत में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
कंपनी का दावा है कि Cirtoen C5 एयरक्रॉस एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। कई शानदार फीचर्स के साथ आने वाली C5 एयक्रॉस में पार्क असिस्ट फीचर भी दिया जा रहा है, जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा। इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 10
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
Hyundai Alcazar
ह्यूंदै देश में 25 साल पूरे होने के मौक पर जल्द ही अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Alcazar का ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। Hyundai Alcazar का स्टाइल और डिजाइन Hyundai Creta (क्रेटा) जैसा हो सकता है। एसयूवी में सीटों की एक तीसरी पंक्ति मिलेगी जिससे इसमें दो लोग के बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी। Alcazar में न्यू-जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी से बेहतर फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स मिल सकते हैं। असल में यह क्रेटा का एक लंबा और ज्यादा प्रीमियम वर्जन हो सकता है। 

8 of 10
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
नई एसयूवी में एसयूवी ब्लूलाइन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ के अलावा बहुत सारे फीचर्स से लैस होगी। ऑल-न्यू ह्यूंदै 7-सीटर एसयूवी में 5-सीटर क्रेटा एसयूवी वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट शामिल है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प भी क्रेटा से जैसे ही मिलने की उम्मीद है। 

9 of 10
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
न्यू-जेनरेशन Mahindra XUV500
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एमजी हेक्टर, टाटा सफारी और ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसे कई किफायती विकल्पों के पेश होने के साथ ही XUV500 (एक्सयूवी500) मॉडल अब काफी पुरानी लगने लगी थी। जिसके बाद महिंद्रा ने इसे अपडेट करने की जरूरत महसूस की। अब कार निर्माता आने वाले महीनों में देश में एसयूवी के लिए एक न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयार में है। 
विज्ञापन

10 of 10
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
नेक्स्ट-जनरेशन XUV500 को पिछले कुछ महीनों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई एसयूवी के स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा XUV500 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन सिस्टम, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें