yamaha facino
- फोटो : Social
यामाहा का फसिनो एक स्टाइलिश स्कूटर है। इसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 56 हजार रुपये है। इसमें 113cc का इंजन लगा है जो 7.2 PS पावर और 8.1 Nm है। यह इंजन यमः की ब्लू-कोर टेक्नोलॉजी से लैस है। एक लीटर में यह स्कूटर 60-62 किलोमीटर की माइलेज निकाल देता है। इसके स्पेस अच्छा है और सिटी राइड के यह अच्छा ऑप्शन है।
फेस्टिव ऑफर्स का फायदा
अगर आप इन स्कूटर्स को खरीदते हैं तो आपको कई ऑफर्स और डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। क्योंकि इस फेस्टिव सीजन में कंपनियां ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, कम ब्याज दर, कम डाउन पेमेंट और एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही हैं। इसलिए आज ही शो-रूम जाइए और इन ऑफर्स का फायदा उठाइये।