पेट्रोल-डीजल
हाल ही में महिन्द्रा और ह्यूंदै ने खुलासा किया था कि उनकी पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी300 के पेट्रोल वेरियंट को ग्राहक खूब खरीद रहे हैं, जबकि ह्यूंदै क्रेटा की 40 प्रतिशत बिक्री पेट्रोल वेरियंट की है। वहीं नए बीएस-6 मानक आने के बाद डीजल कारों की कीमतों में पेट्रोल कारों के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते डीजल से लोगों को रुझान खत्म हो रहा है।
वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये का अंतर ही रह गया है, जिससे लोग डीजल कारें पसंद नहीं कर रहे हैं। 2012 के मुकाबले डीजल कारों का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से गिर कर 22 प्रतिशत ही रह गया है। वहीं टियर-2 और टियर-3 शहरों में परिवहन सुविधा बढ़ रही है और शेयर्ड मोबिलिटी सस्ती और सुचारु हो गई है, जिससे मांग में कमी आई है।