इस हफ्ते शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2018 में करीब 50 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों का अनावरण किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो में ज्यादातर वर्किंग मॉडल की गाड़ियां पेश की जाएंगी, जो दो-तीन साल में ही बाजार में अपनी जगह बना लेंगी। ऑटो एक्सपो में ज्यादातर प्रोडक्ट्स इंडियन इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे, इसलिए इन कॉन्सेप्ट के बजट दाम में होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। आइए जानते हैं इस साल ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिकल व्हीकल के कौन-कौन से टॉप मॉडल पेश किए जा सकते हैं।