फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 स्कूटर: शानदार फीचर्स के साथ मिलता है जबरदस्त माइलेज, आते हैं आपकी बजट में

Mon, 03 May 2021 04:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
TVS Jupiter - फोटो : For Reference Only
भारत में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा से रही है। कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाले दोपहिया वाहन भारतीय मध्यवर्ग की जरूरत है। लो मेनटनेंस भी एक अहम वजह से जिसकी वजह से ग्राहक मोटरसाइकिल की तुलना में स्कूटर को तरजीह देते हैं। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में कई ब्रांड्स के कई उत्पाद मौजूद हैं। सबसे ज्यादा बिक्री करने वालों में टीवीएस मोटर, होंडा, सुजुकी से लेकर हीरो तक के वाहन शामिल हैं। आखिर इनकी ज्यादा बिक्री की क्या वजह है और इनमें क्या खास बात है। यहां हम आपको बता रहे हैं टॉप 5 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
Honda Activa 6G
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने पिछले साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। खास बात यह है कि जब से यह स्कूटर लॉन्च हुआ है तब से ही सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है। मार्च 2021 में कंपनी ने इस स्कूटर के 1,99,208 यूनिट्स की बिक्री की है। 

नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। इस स्कूटर में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED हेडलाइट्स के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और फ्यूल गेज जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसमें कंपनी ने साइलेंट स्टार्ट ACG स्टार्टर मोटर भी दिया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 67,843 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 71,089 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर ARAI द्वारा प्रमाणित 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
TVS Jupiter - फोटो : social media
TVS Jupiter
टीवीएस मोटर्स के लोकप्रिय स्कूटर TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) एक्टिवा के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाला टूव्हीलर है। मार्च 2021 में कंपनी ने इस स्कूटर के 57,206 यूनिट्स बेचने में सफल रही। टीवीएस ज्यूपिटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.7 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 5.5 kW का पावर और 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64,437 रुपये से शुरू होती है जो 73,737 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 

4 of 6
Suzuki Access 125 - फोटो : For Representation Only
Suzuki Access 125
सुजुकी के पॉपुलर स्कूटर Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) को भारतीय बाजार में ग्राहक काफी पसंद करते हैं। मार्च 2021 में सुजुकी ने इस स्कूटर के 48,672 यूनिट्स बेची थी। एक्टिवा और ज्यूपिटर के बाद यह तीसरा सबसे ज्यादा बिकनेवाला स्कूटर रहा। इस स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.7 ps का पावर और 10Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 71,000 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 80,200 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर ARAI द्वारा प्रमाणित 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। कंपनी इस स्कूटर को 7 वेरिएंट्स में बेचती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hero Pleasure Plus BS6 - फोटो : Hero
Hero Pleasure Plus
दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटरसाइकिल का स्कूटर Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) काफी लोकप्रिय है। टॉप 5 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स की सूची में यह चौथे नंबर पर रहा। मार्च 2021 में इसकी 28,516 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 110.9 cc सिंगल सिलेडर, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 58,900 रुपये है और यह 64,100 रुपये तक जाती है। इस स्कूटर में 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TVS Ntorq 125 - फोटो : TVS
TVS NTorq
टीवीएस मोटर्स का एक और स्कूटर टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकनेवाले स्कूटरों की सूची में शामिल है और पांचवे नंबर पर मौजूद है। TVS NTorq (टीवीएस एनटॉर्क) स्कूटर की मार्च 2021 में 26,851 यूनिट्स की बिक्री हुई। TVS NTorq स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6.9 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टीवीएस एनटॉर्क की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 71,095 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 81,075 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें