Maruti Dzire
मार्च, 2019 के कारों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मारुति की कई कारें टॉप-10 कारों में शामिल हैं। हालांकि सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों के प्रति लोगों का चार्म खत्म हो रहा है, लेकिन मारुति की सब-4 मीटर सेडान कार डिजायर टॉप 10 में अपनी नंबर वन की जगह बनाए हुए है। मार्च, 2019 में डिजायर की 19,935 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल मार्च, 2018 में 22,195 यूनिट्स थीं। डिजायर की बिक्री में 10.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।