हेलमेट एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसपर हमारा जीवन भी निर्भर करता है। ऐसे में अगर गलत हेलमेट ले लिया जाए तो यह आपके लिए सबसे बड़ी भूल हो सकती है। यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जो हेलमेट खरीदने से पहले आपको ध्यान में रखनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Buying a Helmet
1. सबसे पहले तो यह फैसला करें कि आपको किस प्रकार का हेलमेट लेना है। बाजार में फुल फेस, हाफ फेस, मॉड्यूलर, ऑफ रोड और कई अन्य प्रकार के हेलमेट मौजूद हैं। अपने कंफर्ट और आवश्यक्ता के अनुसार चुनाव करें। फुल फेस हेलमेट बाइक के लिए और हाफ फेस हेलमेट स्कूटर के हिसाब से अच्छा होता है। जबकि ऑफ रोड हेलमेट स्पोर्टी और स्ट्रीट बाइक्स के लिए बेहतर होता है।
विज्ञापन
3 of 6
Buying a Helmet
2. हेलमेट कोई भी हो लेकिन इसमें ISI मार्क होना सबसे जरूरी है। ISI मार्क का मतलब होता है कि यह सरकार द्वारा स्वीकृत है और सेफ्टी मानकों पर खरा उतरता है। यह भी बता दें कि अगर हेलमेट पर यह मार्क नहीं है तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
4 of 6
Buying a Helmet
3. हेलमेट और इसका ग्लास अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। ग्लास ऐसा हो कि देखने में परेशानी ना हो और हेलमेट की क्वालिटा ऐसी की आपको नुकसान ना पहुंचे। बांधने वाली बेल्ट भी मजबूत होनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
Buying a Helmet
4. हेलमेट का वजन भी काफी मायने रखता है क्योंकि लगातार यह आपके सिर पर रखा होगा। हल्का वजन लेने के चक्कर में क्वालिटी से समझौता भी ना करें। हेलमेट खरीदने से पहले थोड़ी देर इसे लगाकर देख लें।
5. हेलमेट खरीदते समय उसकी पूरी जांच कर ले कि कहीं किसी तरह की ब्रेकेज इत्यादि न हो, विशेषकर सिर के अंदर के भाग में जरूर देखें। यह भी देखें की हेलमेट के अंदर अच्छे कपड़े का इस्तेमाल किया गया हो। इससे आपके बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है।