2019-Mahindra-TUV-300
महिन्द्रा टीयूवी 300 का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकता है। नए मॉडल में नए बंपर्स के साथ नई फ्रंट ग्रिल मिलेगी। वहीं इस बार इसमें एलईडी डीआरएल हेडलैंप्स और अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। वहीं नई टीयूवी में टेल लैंप्स क्लिरलैंस वाले होंगे और स्पेयर व्हील पर नए डिजाइन के कवर होंगे। टीयूवी में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिअर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर होंगे। हालांकि इंटीरियर पहले जैसा ही होगा, डेशबोर्ड नए रंग का हो सकता है। वहीं इंजन 1.5 लीटर वाला होगा, जो 100 एचपी की पावर देगा। टीयूवी का फेसलिफ्ट इस साल के जुलाई के बाद लॉन्च हो सकता है।