उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मर्सिडीज की नई जीएलई एसयूवी की सवारी कर रहे हैं। इसके पहले गोरखपुर से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ सिर्फ साधारण इनोवा में चलते थे। यूपी के सीएम की शपथ लेते ही योगी अब हर जगह सफेद रंग की मर्सिडीज में नजर आ रहे हैं। यह मर्सिडीज की बहुत ही लोकप्रिय दबंग एसयूवी है जिसका नाम है जीएलई 350 डी। यह डीजल इंजन वाली गाड़ी पलक झपकते ही 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है और इसमें दुनिया का नामी वी6 2987 सीसी का इंजन लगा है। आइए आपको योगी की इस नई गाड़ी की खूबी से आपको रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
उत्तर प्रदेश के नए सीएम मर्सिडीज जीएलई 350 डी एसयूवी का प्रयोग करते हैं।
76 लाख की है यह कार
जीएलई 350 डी 4 मैटिक की कीमत दिल्ली में एक्सशोरूम 76.5 लाख रुपये है। लखनऊ में मर्सिडीज का महज एक शोरूम है और बताया जा रहा है कि सीएम की इस कार को वहीं से खरीदा गया है। योगी हमेशा से ड्राइवर सीट के बगल में बैठते हैं। इसकी विजिविलिटी बहुत ही जबर्दस्त है जिससे आगे दूर तक नजर रखी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
उत्तर प्रदेश के नए सीएम मर्सिडीज जीएलई 350 डी एसयूवी का प्रयोग करते हैं।
0 से 100 किमीप्रघं
सीएम की यह कार 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है।
4 of 6
उत्तर प्रदेश के नए सीएम मर्सिडीज जीएलई 350 डी एसयूवी का प्रयोग करते हैं।
225 किमीप्रघं की है उच्च गति
मर्सिडीज की यह एसयूवी 225 किमीप्रघं की उच्च गति तक चल सकती है। इसका कुल वजन 2915 किलोग्राम की है लेकिन इसके बावजूद यह इसका इंजन पूरी फुर्ती से अपना संपूर्ण शक्ति का प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
5 of 6
पहले एक सामान्य इनोवा का प्रयोग करते थे योगी।
परफॉर्मेंस
इसका वी6 2987 सीसी का इंजन 258 एचपी की शक्ति 3400 आरपीएम पर व 620 एनएम का टॉर्क 1600 आरपीएम पर पैदा करता है।
उत्तर प्रदेश के नए सीएम मर्सिडीज जीएलई 350 डी एसयूवी का प्रयोग करते हैं।
कितनी बड़ी है यह कार
इस गाड़ी की कुल लंबाई 4819 मिलीमीटर, चौड़ाई 2141 मिलीमीटर व ऊंचाई 1796 मिलीमीटर की है तथा इसका व्हीलबेस 2916 मिलीमीटर का है। इसमें एक बड़ा बूट दिया गया है जो कि 690 लीटर का है। इसमें ढेर सारा सामान रखा जा सकता है।