फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4666 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदें Toyota की कारें, दिवाली से पहले पाएं 65000 रुपये तक की भारी छूट

Fri, 30 Oct 2020 12:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Discount Offers - फोटो : Amar Ujala
अगर आप दिवाली से पहले एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल टोयोटा अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। कंपनी अपनी Toyota Innova, Toyota Glanza और Toyota Yaris जैसी गाड़ियों पर कुल 65000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Urban Cruiser पर लो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है। आज हम आपको इन गाड़ियों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद यह तर कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,

 
विज्ञापन

Toyota Innova Crysta

2 of 5
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota
इस त्योहारी सीजन Toyota Innova पर ग्राहकों को कुल 65,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर ग्राहकों को 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा  पुरानी कार को बदल कर नई Innova खरीदने पर आपको एक्सचेंज बोनस के तहत 30000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन

Toyota Yaris

3 of 5
Toyota Yaris - फोटो : Toyota
इस फेस्टिव सीजन Toyota Yaris पर कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी खरीद पर ग्राहकों को इस महीने कुल 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 5,777 रुपये की लो-कॉस्ट EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.86 लाख रुपये है।

 

Toyota Glanza

4 of 5
Toyota glanza G MT - फोटो : Social
Toyota Glanza को इस त्योहार खरीदने पर ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Glanza खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 4,666 रुपये की लो-कॉस्ट EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Urban Cruiser

5 of 5
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala
कंपनी की तरफ से इस कार पर 4,666 रुपये की लो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें