फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 पर इस महीने मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, 64500 रुपये की होगी बंपर बचत

Mon, 10 Aug 2020 10:50 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
इस अगस्त महीने में महिंद्रा अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसी कड़ी में Mahindra XUV300 BS6 भी शामिल है, जिसके पेट्रोल मॉडल पर कंपनी की तरफ से 64,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। आज हम आपको बताएंगे कि इसके पेट्रोल मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट्स पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। बता दें कि XUV300 BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। लेकिन इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां जानना जरूरी है कि ये ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। डालते हैं एक नजर,
 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra

क्या है ऑफर?


इस अगस्त Mahindra XUV300 BS6 के पेट्रोल मॉडल पर कुल 64,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इसके W4 और W6 वेरिएंट पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई XUV300 खरीदने पर आपको 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन वेरिएंट्स पर 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इन पर कंपनी की तरफ से 10,000 की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी मिलेगा।

इसके W8 और W8 OPT वेरिएंट पर कंपनी की तरफ से 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई XUV300 खरीदने पर आपको 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन वेरिएंट्स की खरीद पर 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 10,000 की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी मिलेगा।

 

विज्ञापन

3 of 5
Mahindra XUV300 AMT - फोटो : google

इंजन और परफॉर्मेंस


Mahindra XUV300 भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है। 

इसके पेट्रोल मॉडल की बात करें तो इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5000 आरपीएम पर 108.59 HP की पावर और 2000-3500 आरपीएम पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। 

4 of 5
Mahindra XUV300 Launch in India-4

डाइमेंशन 


डायमेंशन की बात करें तो Mahindra XUV300 का व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1821 मिलीमीटर और ऊंचाई 1625 मिलीमीटर। 


फ्यूल क्षमता


Mahindra XUV300 में 42 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP

ब्रेकिंग सिस्टम 


Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है। 


सस्पेंशन


Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में एंटी रोल बार के साथ मैक्फर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें