फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में कर रहे हैं फोन चार्ज तो ना करें ये गलती, कम टाइम में फुल हो जाएगी बैटरी

Wed, 06 Sep 2017 01:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Charging Smartphone in Car
आज स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है और इसे बार-बार चार्ज करना हमारी मजबूरी। ऐसे में सफर के दौरान कार चार्जर से ही फोन चार्ज करना आम हो चला है। लेकिन ऐसा करते वक्त हम कई गलतियां कर बैठते हैं और फोन को चार्ज होने में ज्यादा समय लग जाता है। इतना ही नहीं, छोटी-छोटी गलतियां फोन की बैटरी के लिए भी नुकसानदेय हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Charging Smartphone in Car
इसलिए लगता है ज्यादा समय
अगर आप फोन का हैवी यूज करते समय इसे चार्ज कर रहे हैं तो फोन की बैटरी चार्ज होने में ज्यादा समय लेगी। अक्सर देखा जाता है कि चार्जिंग के अलावा फोन के जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर भी काम कर रहे होते हैं। ऐसे में जितनी पावर चार्जिंग से मिल रही होती है उससे ज्यादा खर्च हो रही होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Charging Smartphone in Car
जरूरत हो तभी करें इस्तेमाल
कार के फोन चार्जर का इस्तेमाल प्रतिदिन ना करें। इससे फोन की बैटरी पर दुष्प्रभाव पड़ता है और इसकी बैटरी लाइफ भी कम होती है। फोन फुल चार्ज हो जाए या इसके करीब हो तब चार्जिंग से हटा लें। 

4 of 5
Charging Smartphone in Car
बेहतर चार्जर का इस्तेमाल
फोन को चार्ज करने के लिए सही चार्जर का इस्तेमाल करें। यह नियम सिर्फ कार में नहीं, बल्कि घर पर चार्ज करते समय भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Charging Smartphone in Car
जल्द चार्ज करने के लिए करें ये काम
अगर फोन को कम समय में चार्ज करना है तो फोन को स्विच ऑफ करके चार्जिंग पर लगाएं। इससे आपके फोन का पावर खपत जीरो हो जाती है और फोन जल्दी चार्ज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें