लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय सेना लगातार अपनी यूनिट को गलवान घाटी के पास बढ़ा रही है। ऐसे में हर किसी के जहन में यही बात है कि चीन के खिलाफ हमारी तैयारी कैसी है? हालांकि, इसका जवाब तो सेना के अधिकारी ही देंगे। लेकिन हम आज आपको उन सात कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय सेना की ताकत हैं। इनमें से कुछ कारें तो कई दशकों से भारतीय सेना का हिस्सा हैं। हम आपको इन कारों के नाम और इनकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन कारों का इस्तेमाल पाकिस्तान और चीन से सटे इलाकों में गश्त लगाने से लेकर राहत पहुंचाने तक के लिए किया जाता है। जरूरत पड़ने पर कभी ये कारें एंबुलेंस का काम करती हैं, तो कभी सीमा पर गश्त लगाती हैं। इसके अलावा आतंक प्रभावित इलाकों में मुश्किल से मुश्किल जगहों पर मिनटों में ये पहुंच जाती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अगर जंग हुई तो ये कारें भारतीय सेना की मदद और दुश्मनों के दांत खट्टे कर देंगी। डालते हैं एक नजर,