भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। यही कारण है कि अब कोरोना की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर में फिर से बहार देखने को मिल रही है। आज हम आपको उन 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्तूबर महीने में भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा है। इस खबर के बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि जिस कार को आप खरीदने की सोच रहे हैं, उसे भारत में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki Swift
अक्तूबर महीने में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 24,859 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
अक्तूबर 2019 में इसके 19,401 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 27 फीसदी बढ़ी है।
Nexa Baleno
अक्तूबर महीने में Nexa Baleno देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 21,971 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
अक्तूबर 2019 में इसके 16,237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 35 फीसदी बढ़ी है।
Maruti WagonR
अक्तूबर महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति का ही दबदबा रहा। अक्तूबर 2020 में Maruti WagonR देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 18,700 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
अक्तूबर 2019 में इसके 14,359 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Alto
अक्तूबर महीने में भारतीय बाजार में Maruti WagonR चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 17,851 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
अक्तूबर 2019 में इसके 17,903 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 0.29 फीसदी घटी है।
Maruti Suzuki Dzire
देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा है। अक्तूबर 2020 में Maruti Dzire के 17,674 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अक्तूबर 2019 में इसके 19,569 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 9.68 फीसदी घटी है।
Hyundai Creta
Hyundai की पावरफुल एसयूवी भले ही टॉप-5 से बाहर हो, लेकिन देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में यह छठे नंबर पर है। अक्तूबर 2020 में Creta के 14,023 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
अक्तूबर 2019 में इसके 7,269 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 92.92 फीसदी बढ़ी है।
4 of 5
सांकेतिक
- फोटो : PTI
Hyundai Grand i10/ NIOS
अक्तूबर महीने में Hyundai की Grand i10 देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 14,000 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अक्तूबर 2019 में इसके 9,873 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 41.80 फीसदी बढ़ी है।
Maruti EECO
अक्तूबर 2020 में Maruti Ertiga के 13,309 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। इस महीने यह देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
अक्तूबर 2019 में इसके 10,011 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 32.94 फीसदी बढ़ी है।