aprilia sr 150
पियाजियो इंडिया का अप्रीलिया एसआर स्पोर्टी पर परफॉरमेंस का बेहतरीन मेल है। इस नए स्कूटर में कई एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें अडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर, नई विंडशील्ड, एनॉलॉग- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेमी कंसोल दिया गया है। स्कूटर में 154.8 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो कि 10.4बीएचपी का पॉवर और 11.4एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का सिस्टम दिया गया है। इस स्कूटर में ABS या कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम नहीं दिया गया है। बता दें, 2019 का अप्रीलिया स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें कंपनी ने बेस मॉडल की कीमत 70,031 रुपये, एसआर 150 कार्बन की कीमत 73,500 रुपये और एसआर 150 रेस की कीमत 80,211 रुपये रखी है।