सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते इलेक्ट्रिक वाहन अभी उतनी तेजी के साथ लोकप्रिय नहीं हो पा रहे हैं जिसकी उम्मीद पांच साल पहले की गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह रही है इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाना। अगर आप अपना इलेक्ट्रिक वाहन घर में चार्ज करके निकले हैं और अपनी रेंज के बाद जब बैट्री ड्राई हो जाएगी तो फिर वहां पर आपको चार्जिंग की कोई व्यवस्था नहीं मिलेगी। यही वजह है कि लोग इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हुए भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ कंपनियां हिम्मत करके इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बनाकर बेच रही हैं और लोग इनका प्रयोग घर के आसपास के काम करने के लिए कर रहे हैं। आइए आपको देश के ऐसे ही पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों से मिलवाते हैं जो लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
लोहिया जीनियस।
लोहिया जीनियस
लोहिया जिनियस में 250 वाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है। जो 48 वोल्ट की बैटरी से चलका है। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर लोहिया जिनियस की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 28 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है।
विज्ञापन
3 of 6
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज।
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज
हीरो इलेक्ट्रिक क्रूज इको-फ्रेंडली स्कूटर पर जाना जाता है। कंपनी ने इसे स्टाइलिश डिजाइन दिया है। इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 38 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है।
4 of 6
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी
हीरो इलेक्ट्रिक मैक्सी सबसे पुरानी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटरों में से है। कंपनी ने इस स्कूटर में 250 वाट का इलेक्ट्रानिक मोटर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर हीरो मैक्सी की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 30 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 70 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है।
विज्ञापन
5 of 6
एवन ईस्कूट
एवन ई स्कूट
एवन साइकिल को कौन नहीं जानता। हमारा आपका बचपन इसी ब्रांड की साइकिल के साथ गुजरा है। कंपनी ने बाजार में एक कदम आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रानिक स्कूटर लॉन्च किया। एवन के इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 48 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 65 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 24 किमीप्रघं की है।
इंडस यो एक्सप्लोर
इलेक्ट्रानिक स्कूटर बनाने वाली इंडस भारत में अपने कदम मजबूत करने में लगी है। कंपनी ने इस स्कूटर में 250 वाट का इलेक्ट्रानिक मोटर दिया है। इंडस के इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर हीरो मैक्सी की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 30 हजार रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद आप इसपर 60 किमी तक की सवारी कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमीप्रघं की है।