फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारों की कीमत में आ जाएगा एक अलिशान बंगला

Tue, 29 Jan 2019 03:33 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lamborghini gallardo
आॅटो सेक्टर में इस समय कई कारों की लांचिंग ने खलबली मचाई हुई है। कई लग्जरी गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं तो कही सस्ती हैचबैक लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वैसे देखा जाए तो भारत में सस्ती गाड़ियां ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। यही कारण है कि बाजार में सस्ती कारों की चर्चा ज्यादा होती है। खैर, आपको बता दें, सस्ती कारों की बिक्री ज्यादा होती है तो लग्जरी गाड़ियों के भी दीवाने कम नहीं हैं। आज आपको ऐसी कुछ कारों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत एक अलिशान घर के बराबर है। 
विज्ञापन

Rolls Royce Phantom

2 of 5
Rolls royce phantom
Rolls Royce Phantom
रॉल्स रॉयस फैंटम महंगी कारों में सबसे ऊपर है। जिसकी कीमत 9.50 करोड़ रूपए है। इस कार को 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 6 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस लाजवाब कार में 6.6-लीटर 12वी इंजन दिया गया है। जो 453 बीएचपी का पावर और 720 एनएम का टॉर्क देता जनरेट करता है। कार के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 
 
विज्ञापन

Lamborghini aventador Roadster

3 of 5
Lamborghini aventador Roadster
Lamborghini Aventador Roadster
इटली के कार निर्माता लैंबर्गिनी एवेंटाडोर रोडस्टर 100 पर पहुंचने में सिर्फ 2.8 सेकेंड का समय लेती है। कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रतिघंटा की है। कार की खास बात यह है कि सतह का इसकी स्पीड पर कोइ असर नहीं पड़ता है। भारत की इस कार की कीमत 5.32 करोड़ रुपए है।

Bentley Mulsanne

4 of 5
Bentley Mulsanne
Bentley Mulsanne
भारत में इस कार शुरुआती कीमत 5.5 करोड़ रुपए है। यह बेंटले की भारत में सबसे महंगी कार है। जिसमें ट्वीन टर्बो 6.75 लीटर वी 8 इंजन के साथ दौड़ती है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह 505 बीएचपी की पावर और 1020 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में महज 5.3 सेकेंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 296 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aston martin

5 of 5
Aston Martin DB10
एस्टन मार्टिन नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस कंपनी की कार एक शानदार लग्जरी होती हैं। कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत भारतीय बाजार में  5.21 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें