फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई पुलिस करेगी Tesla Cybrtruck की सवारी, काफिले में हैं Porsche, Ferrari जैसी कारें

Fri, 29 Nov 2019 03:51 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Tesla Cybertruck - फोटो : social media
दुबई में हो रहे अपराधों से लड़ने के लिए वहां की पुलिस के पास सुपर कारों की कमी नहीं है। यहीं नहीं, दुबई पुलिस के पास ऑडी जैसी लग्जरी कारें भी मौजूद हैं, जो इनकी शान बढ़ाती हैं। लेकिन अब हाल ही में लॉन्च हुआ टेस्ला का नया इलेक्ट्रिक Cybertruck दुबई पुलिस के काफिले में नजर आने वाला है। यह ट्रक 2020 में दुबई पुलिस के काफिले का हिस्सा बनेगा।  
विज्ञापन

2 of 8
Audi - फोटो : social media

दुबई पुलिस के पास है Audi  जैसी कारें

बता दें कि दुबई की पुलिस के पास एक से बढ़ कर एक लग्जरी कारें है, जिनमें Bugatti Veyron, Bentley Bentayga, Audi R8, Hummer, Lamborghini Aventador LP 700-4, Pagani Huayra, Mercedes, Porsche, Ferrari और McLaren models शामिल हैं। वहीं, दुबई पुलिस इकलौती पुलिस होगी, जिसके पास टेस्ला का इलेक्ट्रिक Cybertruck होगा। यह खरीदना इनके लिए मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि इनके पास पहले से ही महंगी करोड़ों की गाड़ियां मौजूद हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

दो लाख से ज्यादा मिल चुके हैं ऑर्डर

टेस्ला को ट्रक के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसमें से 42 फीसदी डुअल, 41 फीसदी ट्रिपल और 17 फीसदी सिंगल मोटर वेरियंट वाले ट्रक के ऑर्डर्स हैं। वहीं बात करते हैं कि टेस्ला के इलेक्ट्रिक साइबरट्रक की पावर की, तो तीन मोटर सिस्टम सिंगल, डुअल और ट्रिपल मोटर के साथ आता है। डुअल और ट्रिपल मोटर वाला ट्रक ऑल व्हील ड्राइव है और 6,350 किग्रा तक का वजन ढो सकते हैं।

4 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

एलन मस्क ने क्या कहा? 

इलेक्ट्रिक ट्रक को लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि यह पहला पैसेंजर ट्रक है। इस पर कई महीनों से काम चल रहा था। यह 30x अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बना है। उन्होंने कहा कि इसकी छत पर सोलर पैनल लगा है, जो इसके बैट्री को चार्ज करेगा, जिससे ट्रक 24 किमी अधिक चलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

400 किमी की रेंज

400 किमी की रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक ट्रक सिंगल मोटर के साथ आएगा। यानि यह ट्रक एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक करीब तीन हजार किलो ग्राम का वजन उठा सकता है। इसके साथ ही यह 6.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

500 किमी की रेंज

तकरीबन 500 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक ट्रक करीब 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें दो मोटर लगी होंगी, जो फोरव्हील ड्राइव एक्सपीरियंस देंगी। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक भी करीब चार हजार किलोग्राम वजन ढो सकता है। साथ ही, 4.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये तय की गई है।    
विज्ञापन

7 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : social Media

800 किमी की रेंज वाला ट्रक

टेस्ला का 800 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 5,600 किग्रा का वजन उठा सकता है। इसमें तीन मोटर होंगी, जो इसे फुल चार्जिंग के बाद करीब 800 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में मदद करेंगी। यह ट्रक 2.9 सेकंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ेगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

बैठ सकते हैं छह लोग

कंपनी के मुताबिक, इस ट्रक में छह लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बॉडी अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें 17 इंच का टच स्क्रीन भी दिया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरत बनाया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें