फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की सरजमीं पर जापानी Toyota और Honda ने चीनी कारों को दी मात, वजह कर देगी हैरान

Fri, 29 Nov 2019 03:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Guangzhou Auto Show 2019 - फोटो : gtspirit
दुनियाभर में चीन को इलेक्ट्रिक कारों का गढ़ माना जाता है। चीन की तमाम कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें बनाने में जुटी हुई हैं। वहां की सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। लेकिन एक चौंकाने वाली आंकड़े सामने आए हैं। चीन की जमीन पर जापानी ऑटो कंपनियों टोयोटा और होंडा ने चीनी कंपनियों को मात दी है।    
 
विज्ञापन

2 of 9
Byton M-Byte SUV Guangzhou Auto Show 2019 - फोटो : gtspirit

कारों की बिक्री 31 लाख यूनिट्स तक घटी

हाल ही में खबरें आई थीं कि दुनिया का ऑटो सेक्टर मंदी की मार से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में कारों की बिक्री में गिरावट आई है। फिच रेटिंग्स की रिपोर्ट कहती है कि 2019 में कारों की बिक्री 31 लाख यूनिट्स तक घटी है। वहीं दुनिया की दो बड़ी कार कंपनियां टोयोटा मोटर कॉर्प और होंडा मोटर्स ने कारों की घटती बिक्री की रफ्तार को थामा है, जो जून 2018 से लगातार गिरावट का दौर देख रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
Guangzhou Auto Show 2019 AX7 - फोटो : Social Media

हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ी

इसकी वजह है कि वे लगातार गिरावट वाले इस बाजार में सुनहरा मौका देख रहे हैं, क्योंकि इस बाजार में पेट्रोल पर चलने वाली हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। ये दोनों की जापानी कंपनियां इस टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट हैं। ये कारें चीनी लोगों को भी खूब भा रही हैं, क्योंकि चीनी सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के बावजूद वहां की जनता अभी तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी की इच्छुक नहीं है।
 

4 of 9
Byton M-Byte SUV Guangzhou Auto Show 2019 -1 - फोटो : gtspirit

हाइब्रिड कारों पर है भरोसा

2019 मॉडल की टोयोटा कैमरी चलाने वाले चार्ल्स वॉन्ग का कहना है कि फिलहाल जो मैं हाइब्रिड कार चला रहा हूं, यह पहले से ज्यादा भरोसेमंद है। मैं पहले भी हाइब्रिड कार प्रयोग कर चुका हूं, लेकिन यह ज्यादा माइलेज देती है। वॉन्ग पहले पेट्रोल से चलने वाली होंडा अकॉर्ड को छह साल तक इस्तेमाल कर चुके हैं और जैपनीज कारें चलाने में कोई पछतावा नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Corolla Hybrid - फोटो : Social Media

इंटरनल कंब्शचन इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर

टोयोटा पहले ही हाइब्रिड कार टोयोटा प्रियस बनाती रही है, जो दुनिया की लोकप्रिय हाइब्रिड कारों में से एक है। वहीं होंडा और निसान कार कंपनियां भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को पहले ही अपना चुकी हैं, जिसमें इंटरनल कंब्शचन इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाता है। इसी फीचर के चलते लोग पेट्रोल से चलने वाली कारों की मांग अभी भी बनी हुई है।
 
विज्ञापन

6 of 9
Audi's second electric car e tron - फोटो : Social Media

अब जर्मनी को पछाड़ने की तैयारी

चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जापानी कार कंपनियों की बिक्री में पहले 10 महीने में 4.3 फीसदी का उछाल आया है। वहीं जापानी कार कंपनियों ने अमेरिकी, यूरोपियन, साउथ कोरियन और चीनी कार कंपनियों को पछाड़ दिया है। वहीं जापान अब लग्जरी कारों की बिक्री आगे जर्मनी को पीछे छोड़ने की तैयारी कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक चीन में जापानी हाइब्रिड कारों की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ी है और अभी तक 2.20 लाख कारें बिक चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
MG ZS Electric - फोटो : MG Motors

इलेक्ट्रिक कारों पर नहीं है भरोसा

इस आंकड़ों के तेजी से बढ़ने के पीछे मुख्य वजह है कि कहीं न कहीं ग्राहकों को यह डर है कि अगर इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म हो गई तो ड्राइवर बीच में ही फंस जाएगा। वहीं चीन का चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी शुरुआती अवस्था में है, हालांकि निर्माता और सरकार दोनों ही इसे सुधारने की कोशिशें कर रही हैं।
 

पुरानी कारों में भी हाइब्रिड को तरजीह

8 of 9
Honda Breeze SUV Hybrid - फोटो : Social Media
चाइनीज पैसेंजर एसोसिशन के जनरल सेक्रेटरी कुई डोंगशू का कहना है कि यहां तक कि पुरानी कारों के खरीदार भी हाइब्रिड कारों को तरजीह दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा माइलेज वाली कारें पसंद हैं। वहीं कार शेयरिंग कंपनियों के लिये भी कम माइलेज चिंता का विषय होता है, और वे भी हाइब्रिड कारों की तरफ रुख कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
Toyota Wildlander Guangzhou Auto Show 2019 - फोटो : Social Media

गुआंगझू ऑटो शो जापानी कंपनियों की एंट्री

चीन के औद्योगिक शहर गुआंगझू ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (जीएसी) भी इन आंकड़ों से खुश है, क्योंकि यहां कई कंपनियां टोयोटा और होंडा के लिए कारें बनाती हैं। कैमरी, यारिस और अकॉर्ड की मांग बढ़ने से वे काफी खुश हैं। पहले 10 महीनों में जीएसी टोयोटा की बिक्री 17 फीसदी और जीएसी होंडा की बिक्री में सात फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं इस ट्रेंड को बढ़ावा देते हुए पिछले दिनों हुए गुआंगझू ऑटो शो में भी जापानी कंपनियों ने कई नई हाइब्रिड कारों के मॉडल पेश किए, जिनमें होंडा ब्रीजा और टोयोटा वाइल्ड लैंडर जैसी एसयूवी शामिल थीं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें