फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 km की माइलेज देने वाले तीन नए स्कूटर एक साथ हुए लांच, जानें कीमत

Mon, 22 Jul 2019 01:25 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेक्नो इलेक्ट्रा - फोटो : Techo Electra
पुणे की स्टार्ट-अप कंपनी Techo Electra ने भारत में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर दिया है। कंपनी ने Neo, Raptor और Emerge नाम से तीन मॉडल उतारे हैं। आइये जानते हैं क्या हैं इनकी खूबियां और साथ ही जानते हैं इनकी कीमत के बारे में...
विज्ञापन

कीमत

2 of 4
Techo Electra Neo - फोटो : Amar Ujala
Techo Electra के इन तीनों स्कूटर की कीमत 43,967 से शुरू होती है, आइये एक नजर डालते हैं टेक्नो के सभी मॉडल्स की कीमत पर..
  • Techo Electra Neo: 43,967 रुपये
  • Techo Electra Raptor: 60,771 रुपये  
  • Techo Electra Emerge: 72,247 रुपये
विज्ञापन

85 km की माइलेज

3 of 4
Techo Electra Raptor - फोटो : Amar Ujala
Techo Electra के इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में निओ एंट्री लेवल स्कूटर है जबकि Raptor इससे ऊपर का मॉडल है तो वही Emerge कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। कंपनी ने इन तीनों स्कूटर में हब-माउंटेड BLDC मोटर का इस्तेमाल किया है जोकि 250 वॉट की है। कंपनी ने Emerge स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है जबकि Neo और Raptor में लीड एसिड का इस्तेमाल किया है। Neo को फुल चार्ज होने में 5-7 घंटे का समय लगता है जबकि Raptor को फुल चार्ज होने 5-7 घंटे का समय लगता है इसके अलावा Emerge को फुल चार्ज करने में 4-5 घंटे का समय लगता है। और बात माइलेज की करें तो Neo फुल चार्ज में 60-65 km, Raptor 70-85 km और Emerge 80km की माइलेज देता है।
विज्ञापन

फीचर्स

4 of 4
Techo Electra Emerge - फोटो : Amar Ujala
Techo Electra के इन तीनो स्कूटर का का डिजाइन मॉडर्न है। वही इनमें एलईडी हेडलाइट्स, यूएसबी चार्जिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक, रिवर्सिंग फंक्शन डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें