एंट्री लेवल और मिड सेगमेंट में टियागो और टिगोर की सफल लॉन्चिंग के बाद टाटा अपना ध्यान मिड लग्जरी व सुपरकार कारों के तरफ लगा दिया है। कंपनी जल्द ही अपनी नई सुपर कार रेसमो को लॉन्च करने वाली है। इस कार को भारतीय युवाओं के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यह कार कैसी है, कितनी शक्ति देती है और कीमत कितनी हो सकती है यह सबकुछ आपको अगली स्लाइड में पढ़ने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
टाटा रेसमो
इंजन
कार के इंजन की बात करें तो टाटा ने अपनी इस सुपर कार में 1198सीसी का तीन सिलेंडर वाला ऐलिमुनियम रेवोट्रॉन इंजन लगाया है। इंजन ट्विन टर्बो, इंटरकूल्ड जैसे फीचर से लैस है। इंजन कार को 190 हॉर्सपावर की ताकत उत्पन्न करता है। साथ ही यह कार को 2500 आरपीएम पर 210 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
विज्ञापन
3 of 5
टाटा रेसमो
गियरबॉक्स
टाटा ने अपनी लो बजट सुपर कार में 6-स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया है। गियरबॉक्स के साथ पैडलसिफ्ट का फीचर भी दिया गया है। कार महज 6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। साथ ही कंपनी ने कार में आगे और पीछे दोनों डिस्क ब्रेक दिया गया है।
4 of 5
टाटा रेसमो
कार का एक्सटीरियर
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो टाटा रेसमो की लंबाई 3835 एमएम है। गाड़ी की ऊंच्चाई की 1203 एमएम और चौड़ाई 1810एमएम है। टाटा की इस सुपर कार के व्हीलबेस पर नजर डाले तो केबिन को आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने इसकी लंबाई थोड़ी ज्यादा रखी है। नंबर्स की बात करें तो इसकी लंबाई 2430 मिलीमीटर है।
कार की कीमत
टाटा अपनी इस सुपर कार को मिड सेग्मेंट के बाजार में उतारेगी। कार की अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये के आसपास है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है।