फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 15 दिनों में Mahindra XUV300 ने दी EcoSport को टक्कर, टॉप-10 एसयूवी में की एंट्री

Fri, 08 Mar 2019 08:33 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
XUV300 Launch Picture 01
नई Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को हुई थी, लेकिन लॉन्चिंग के बाद से ही एक्सयूवी 300 बाजार में धमाल मचाए हुए है। अपनी लॉन्चिंग के मात्र 15 दिनों में बाजार में पहले से मौजूद एसयूवी की जमीन खिसका दी है। एक्सयूवी 300 को दो इंजन वैरियंट के साथ लॉन्च किया गया था और इसमें कई ऐसे यूनीक फीचर दिए हैं, जो इस सेंगमेंट में पहली बार दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में चौथा स्थान

2 of 7
ford ecosport
फरवरी के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मात्र 15 दिनों में ही महिन्द्रा एक्सयूवी 300 ने टॉप 10 सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। 14 फरवरी से 28 फऱवरी तक ही एक्सयूवी 300 की 4,485 कारें बिक चुकी हैं। वहीं इसकी नजदीकी प्रतिद्वंदी फोर्ड इकोस्पोर्ट माज्त्र 3,156 यूनिट्स ही बिक पाईं। जहां महिन्द्रा एक्सयूवी 300 पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू है, वहीं फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 7.82 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

टाटा नेक्सन तीसरे स्थान पर

3 of 7
Mahindra XUV300 tata nexon, vitara brezza
हालांकि महिन्द्रा एक्सयूवी 300 मारुति विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सन से काफी पीछे है। मारुति की विटारा ब्रेजा सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। फरवरी में मारुति ने विटारा ब्रेजा की 11,613 कारें बेचीं। वहीं दूसरे स्थान पर हुंडई क्रेटा रही, जिसकी 10,206 यूनिट्स बिकीं। वहीं टाटा नेक्सन इस सेंगमेंट में तीसरे स्थान पर रही और उसकी 5,263 यूनिट्स ही बिकीं।    
 
S. No. Top 10 Selling SUV In February 2019 No. Of Units Sold
1. Maruti Suzuki Vitara Brezza 11,613
2. Hyundai Creta 10,206
3. Tata Nexon 5,263
4. Mahindra XUV300 4,484
5. Mahindra Scorpio 4,445
6. Ford Ecosport 3,156
7. Mahindra XUV500 1,806
8. Toyota Fortuner 1,738
9. Tata Harrier 1,449
10. Jeep Compass 1,304

प्री बुकिंग से मिला पुश

4 of 7
Mahindra XUV300 Vs Tata Nexon
हालांकि महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के बारे में माना जा रहा है कि प्री बुकिंग के चलते इसे पुश मिला है। वहीं इसकी परफॉरमेंस के बारे में तस्वीर मार्च में बिक्री के आंकड़ों से ही साफ हो पाएगी और पता चल पाएगा कि टाटा नेक्सन, विटारा ब्रेजा और इकोस्पोर्ट को टक्कर देने में कामयाब रहती है या फेल होती है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 ने इस सेगमेंट में सबसे लेट एंट्री की है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई निसान किक्स लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रही है। किक्स को इतना भी रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया कि वह टॉप 10 कारों में अपनी जगह बना पाती।
 
विज्ञापन

महिंद्रा XUV300 में पेट्रोल और डीजल इंजन

5 of 7
Mahindra XUV300-1
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और विटारा ब्रेजा की तुलना करें, तो महिंद्रा XUV300 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प में उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 110 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 115 बीएचपी की पावर और और 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पॉवर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन में

6 of 7
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम के पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों में ब्रेजा सस्ती

7 of 7
2019 Suzuki Vitara facelift
बात करें दोनों कारों की कीमत की, तो महिंद्रा ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को चार वेरिएंट- W4, W6, W8 और W8 (O) में पेश किया है।  जिनकी कीमत इस प्रकार है....
 
एक्सयूवी 300 पेट्रोल
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु
 
एक्सयूवी 300 डीजल
 W4 - 8.49 लाख रु
 W6 - 9.30 लाख रु
 W8 - 10.80 लाख रु
 W8 (O) - 11.99 लाख रु
 
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
LDi - 7.84 लाख रु
VDi - 8.5 लाख रु
ZDi - 9.12 लाख रु
ZDi+ - 10.06 लाख रु
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें