फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors ने 2019 में नहीं बनाई एक भी Nano कार, बिकी सिर्फ एक, क्या होगा 'लोगों की कार' का भविष्य

Mon, 06 Jan 2020 08:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nano
Tata Group (टाटा समूह) के प्रमुख Ratan Tata (रतन टाटा) का सपना कही जाने वाली Nano (नैनो) कार की एक भी इकाई का Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बीते साल यानी 2019 में उत्पादन नहीं किया। बीते साल में सिर्फ फरवरी के महीने में कंपनी सिर्फ एक नैनो कार बेच पाई। हालांकि टाटा मोटर्स ने Nano को अभी औपचारिक रूप से बाजार से हटाया नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nano
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2019 में टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया। साथ ही एक भी नैनो बेची नहीं गई। दिसंबर, 2018 में कंपनी ने नैनो की 82 इकाइयों का उत्पादन किया था और 88 इकाइयों को बेचा था। 
विज्ञापन

3 of 5
नैनो ईजी शिफ्ट
इसी तरह नवंबर में भी कंपनी ने Nano की एक भी इकाई का उत्पादन और बिक्री नहीं की। नवंबर, 2018 में Nano का उत्पादन 66 इकाई और बिक्री 77 इकाई रही थी। अक्टूबर में भी एक भी Nano का उत्पादन या बिक्री नहीं हुई। अक्टूबर, 2018 में कंपनी ने नैनो की 71 इकाइयों का उत्पादन और 54 इकाइयों की बिक्री की थी। 

4 of 5
टाटा नैनो जेनएक्स
Tata Motors लगातार कहती रही है कि नैनो कार के प्रॉडक्शन और भविष्य को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने स्वीकार किया है कि Nano का मौजूदा रूप नए सुरक्षा नियमन और BS6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Nano
Tata Motors ने Nano को जनवरी, 2008 में आटो एक्सपो के दौरान उतारा था। उस समय टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने इसे ‘लोगों की कार’ कहा था। हालांकि, यह कार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी बिक्री में लगातार गिरावट आती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें