Tata Motors (टाटा मोटर्स) सब-4-मीटर सेडान सेगमेंट में भारत में एंट्री करने वाली पहली कंपनी थी। टाटा ने Indigo CS (इंडिगो सीएस) कार उतारी थी जो उस समय बहुत सफल हुई थी। उसके बाद, टाटा ने Zest (जेस्ट) और अब Tigor (टिगोर) को लॉन्च किया। इंडिगो की तुलना में इन दोनों सेडान ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा टिगोर को एक बिल्कुल नई सेडान कार से रिप्लेस किया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि इसे नया नाम मिल सकता है या यह न्यू जेनरेशन टिगोर हो सकती है। टाटा निकट भविष्य में इस कार को उतारने की तैयार कर रही है। ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे अगले एक से दो साल में बाजार में उतार देगी।
विज्ञापन
खास प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
इस कार में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह इसका प्लेटफॉर्म होगा। टाटा की नई सेडान कार कंपनी के ALFA (ऐजल, लाइट, फ्लेक्सिबल और अडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इतना ही नहीं टाटा की आनेवाली कई कारों जैसे एक्जीक्यूटिव सेडान और एचबीएक्स माइक्रो-एसयूवी में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या है ALFA प्लेटफॉर्म
टाटा का कहना है कि ALFA प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विभिन्न शैलियों की कीरों जैसे Hatchback (हैचबैक), Sedan (सेडान), SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) के लिए किया जा सकता है। टाटा के अल्फा प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इस का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के पावरट्रेन जैसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक मोटर और यहां तक कि हाइब्रिड कारों के लिए आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा ALFA आर्किटेक्चर में फ्लैट फ्लोर मिलता है, जिससे इस पर तैयार की जाने वाली कार में ज्यादा लेगरूम मिल सके। टाटा पहले ही साफ कर चुकी है कि इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल 4.3 मीटर लंबी कारों को तैयार करने के लिए किया जाएगा।
Tata Goshaq है कोड नाम
इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) के सेगमेंट में टाटा तेज से आगे बढ़ रही है। कंपनी जल्द ही इस प्लेटफॉर्म के साथ एक नई ईवी के साथ-साथ एक नई आईसीई-संचालित सब-4-मीटर सेडान कार लॉन्च कर सकती है। यह नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के मामले जैसा हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है इस सेडान का कोड नाम Goshaq (गोशाक) दिया गया है। इसमें अल्टोज में इस्तेमाल किए गए 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन हो सकते हैं।
मुकाबला
टाटा की न्यू जेनरेशन सेडान कार सभी तरह के फीचर्स और हाई सेफ्टी रेटिंग की वजह से इस सेगमेंट में काफी सफल साबित हो सकती है। फिलहाल, Maruti Dzire (मारुति डिजायर) इस सेगमेंट की लीडर है जिसके बाद Honda Amaze (होंडा अमेज), Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा), Hyundai Xcent (ह्यूंदै एक्ससेंट), Ford Aspire (फोर्ड एस्पायर) है, जिसके बाद Tata Tigor (टाटा टिगोर) का नंबर आता है।