फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स रिपोर्ट: टाटा मोटर्स की बिक्री में मार्च में 505 फीसदी का इजाफा, यात्री वाहन की बिक्री भी नौ साल में सबसे ज्यादा

Thu, 01 Apr 2021 02:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Nexon Pooja after car delivery - फोटो : For Refernce Only
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मार्च 2021 में 66,609 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री के साथ 505 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि कंपनी ने 2020 में मार्च के महीने में 11,012 यूनिट्स की बिक्री की थी। साल दर साल के बिक्री के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी के लिए कोविड-19 संकट को वजह माना गया है, जबकि खुदरा बिक्री की संख्या में सुधार लॉकडाउन खत्म होने के बाद हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
मार्च 2020 में बेची गई 5,676 यूनिट्स की तुलना में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 29,654 यूनिट्स हो गई। इसके अलावा, ऑटो निर्माता के पैसेंजर व्हीकल कारोबार ने मार्च 2021 में पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। टाटा मोटर्स का दावा है कि Q4 FY21 में भी बिक्री सबसे ज्यादा रही। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
वित्त वर्ष 2021 में टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री ने 2,22,025 यूनिट्स के साथ 8 साल में अपनी सबसे ज्यादा वार्षिक खुदरा बिक्री का आंकड़ा छुआ है। इसमें साल दर साल के आधार पर 69 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। 

4 of 6
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने माना है कि उसने बिक्री में यह बढ़ोतरी अपने नए फॉरएवर उत्पाद रेंज की वजह हासिल किया है। इसमें Tata Safari, Tigor, Tiago, Altorz, Nexon जैसे कई मॉडल शामिल हैं। इन मॉडलों ने न सिर्फ टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो को एक नया रूप दिया है, बल्कि ऑटो निर्माता को बाजार में बेहतर बिक्री संख्या हासिल करने में भी मदद की है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यापार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने बताया कि टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2021 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 4,219 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि वित्त वर्ष 2020 की तुलना में तीन गुना का इजाफा है। कार निर्माता ने मार्च 21 और Q4 FY21 में 705 ईवी और 1,711 ईवी की अपनी उच्चतम-मासिक और त्रैमासिक बिक्री दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Tigor EV - फोटो : For Representation Only
चंद्रा ने कहा कि नेक्सन ईवी ने जनवरी 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद से अब तक 4,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय ऑटो बाजार के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स में सबसे बड़ी खिलाड़ी का स्थान हासिल कर लिया है। इस स्थान को हासिल करने में नेक्सन ईवी की बड़ी भूमिका है। Nexon EV के अलावा टाटा मोटर्स Tigor EV की भी बिक्री करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें