फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगन आर को टक्कर देने आई Tata Tiago का नया वीडियो मचा रहा धूम, आपने देखा क्या ?

Mon, 31 Dec 2018 02:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata Tiago NRG
मारुति सुजुकी की नई वैगन आर की जनवरी में लॉन्चिंग की खबरों से भारतीय कार बाजार में सनसनी मच गई है। वहीं नई वैगन आर आने की खबरों से कार कंपनियों के कान भी ख़ड़े हो गए हैं। वैगर आर की कड़ी टक्कर हुंडई की सैंट्रा से तो है ही, साथ ही टाटा टाटा मोटर्स की टियागो से भी है। टाटा मोटर्स ने वैगन आर को टक्कर देने के लिए नया टीवी कमर्शियल एड जारी किया है, जो जल्द ही चैनल्स पर दिखाई देगा, वहीं इंटरनेट पर यह काफी धूम मचा रहा है।
 
विज्ञापन

हाल ही में लॉन्च हुई है Tiago XZ+

2 of 5
Tata Tiago XZ+
टाटा ने हाल ही में टियागो का नया मॉडल Tiago XZ+ लॉन्च किया है, जो 11 दिसंबर 2018 से उपलब्ध है। टियागो का यह नया मॉडल ऐसे वक्त में लॉन्च हुआ है, जब उससे कुछ हफ्ते पहले ही हुंडई ने अपनी सैंट्रो लॉन्च की है, वहीं जनवरी में मारुति की नई वैगन आर लॉन्च होने की तैयारी कर रही है। ऐसे में टाटा की टियागो की वो रेस्पॉन्स नहीं पा रहा, जितनी कंपनी को उम्मीद थी।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
 
विज्ञापन

यंग, प्रीमियम और फन को तरजीह

वहीं टाटा टियागो के नए एड में इस बार स्टार कैंपेनर लियोनल मेसी नहीं दिखाई देंगे, बल्कि नए एड में यंग, प्रीमियम और फन को हाईलाइट किया गया है। नए एड में फ्रेंच जिंगल और पुराने पुदुच्चेरी को मिक्स किया गया है। अगर आप पहले कभी पुदुच्चेरी घूमें होंगे, तो आपको यह एड देख कर उसकी याद ताजा हो जाएंगी।
 

15 इंच के अलॉय व्हील

4 of 5
Tata Tiago XZ+
नए टीवी कमर्शियल में Tiago XZ+ को हाइलाइट किया गया है। इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एंड्रॉयड ऑटो के साथ हारमन टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिअल पार्किंग सेंसर, ऑटो एयर कंडीशन, एसी डिजिटल कंट्रोल, चार स्पीकर और चार ट्विटर्स लगे हैं। वहीं इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क डीजल दिया गया है, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन के साथ आता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रंगों कैनयॉन ऑरेंज और ओसियन ब्लू में लॉन्च

5 of 5
Tata Tiago XZ+
Tiago XZ+ दो नए रंगों कैनयॉन ऑरेंज और ओसियन ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें सिंगल और डुअल टोन एक्सीटियर का विकल्प भी मौजूद है। इसमें पेट्रोल वैरियंट में सिंगल टोन की कीमत 5.57 लाख और डुअल टोन की कीमत 5,64 लाख है। वहीं डीजल में सिंगल टोन की कीमत 6.31 लाख रुपए और डुअल टोन की कीमत 6.38 लाख रुपए है। टियागो टाटा मोटर्स की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक रही है। वहीं नवंबर में टाटा टियागो की मात्र 7879 यूनिट्स ही बिक पाईं, कंपनी को उम्मीद है कि टियागों के नए फीचर बिक्री बढ़ाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें