Tata Tigor EV Battery
- फोटो : AmarUjala
टाटा मोटर्स नई Tigor EV पर 3 साल की वारंटी या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। इस कार में 72V,तीन फेज वाली एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जो 40 बीएचपी और 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। कार का कुल वजन 1516 किग्रा है।