फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की दो नई कारों की कुछ लाजवाब तस्वीरें

Sun, 28 Oct 2018 04:40 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata tiago and tigor jtp
टाटा मोटर्स ने अपनी दो कार टियागो ओर टिगोर के जेटीपी मॉडल को भारत में लांच कर दिया है। कार को आप  मात्र 11,000 रुपये में बुक करा सकते हैं। टाटा की दोनों कारों की बाजार में काफी समय से चर्चा थी। फिलहाल, कार की बुकिंग के साथ इसकी कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
tiago jtp
टियागो और टिगोर जेटीपी कार में कंपनी ने स्पोर्टी बंपर, बड़े एयर इनटेकर्स, नई फॉग लैम्प हाउसिंग, ब्लैक्ड आउट हेडलैम्प्स और ग्रिल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई कार 15 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएंगी। कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन होगा। जो 150 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बता दें, कार के पहले मॉडल्स में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन इस कार में इसकी आउटपुट क्षमता को बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते अब इस कार को 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 10 सेकंड का समय लगेगा।


 
विज्ञापन

3 of 5
tata tiago jtp
कार के इंटीरियर में ब्लैक और रेड सीट दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 8-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। जो कि केनेक्टनेक्स्ट हेडड यूनिट के साथ मौजूद होगा। और ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी सपोर्ट कर सकेगा। 

4 of 5
tata tiago jtp
टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं जिसमें स्पोर्ट और सिटी शामिल है। कार में सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल स्टैंडर्ड आदि सभी फीचर्स भी दिए गए हैं।टाटा के दोनों जेटीपी मॉडल्स को कोयंबटुर बेस्ड जयेम ऑटो ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tata tiago jtp
 टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए और टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें