फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक गियर्स के साथ लांच हुई Tiago NRG, जानें फीचर्स और कीमत के बारे में

Tue, 28 May 2019 11:04 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Tiago NRG 2019 - फोटो : Youtube
टाटा टियागो में  नए सेफ्टी फीचर्स लांच करने के बाद टाटा मोटर्स अब टियागो हैचबैक के वेरियंट्स में भी बदलाव कर रही है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में टियागो हैचबैक में एबीएस, एयरबैग्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर दिए हैं। वहीं अब स्पोर्टी लुक टियागो NRG में नया एएमटी यानी ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट लांच किया है।
 
विज्ञापन

कीमत 6.15 लाख रुपये

2 of 5
Tata Tiago NRG
टाटा ने नए NRG A वेरियंट कीमत 6.15 लाख रुपये रखी है, जो रेगुलर वेरियंट से 45 हजार रुपये ज्यादा है। नए वेरियंट में हारमन का 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। बाकी के फीचर मैनुअल वेरियंट वाले ही हैं। साथ ही, NRG के पेट्रोल में वर्जन में 5 स्पीड एएमटी फीचर दिया है।
विज्ञापन

ग्राउंड क्लीयरेंस रेगुलर टियागो से ज्यादा

3 of 5
Tiago NRG - फोटो : Tata Motors
गौरतलब है कि टियागो का NRG स्पोर्ट्स वर्जन है, और इसकी स्टाइलिंग यंग जेनरेशन को लुभाने के लिए की गई है। इसके एक्सटीरियर में पूरी बॉडी पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। आगे और पीछे की तरफ स्किड प्लेट्स, ब्लैक ग्रिल, रूफ रेल्स, डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस रेगुलर टियागो से ज्यादा लगभग 180 एमएम दिया गया है।
 

टाटा NRG में पेट्रोल-डीजल इंजन

4 of 5
Tata Tiago NRG Rear - फोटो : Tata Motors
टाटा NRG में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 85 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 114 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.05 लीटर का 3 सिलेंडर रेवोटॉर्क डीजल इंजन मिलता है, जो 4000 आरपीएम पर 70 पीएस की पावर और 1800 से 3000 आरपीएम पर 140 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टियागो में लांच हुए नए सेफ्टी फीचर्स

5 of 5
tata tiago nrg
टाटा ने हाल ही में टियागो के सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट वार्निंग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम को शामिल किया है। ये सभी फीचर्स टियागो के सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें