फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata की इन शानदार कारों पर मिल रही है 2 लाख रुपये तक की छूट, जल्दी करें मौका चूक न जाएं

Fri, 14 Feb 2020 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Tata Cars India - फोटो : Tata Motors
यदि आप Tata की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है क्योंकि घरेलू कार निर्माता कंपनी अपनी लाइन-अप में Hexa (हेक्सा) से लेकर Tiago (टियागो) के BS4 ईंधन मानकों वाली गाड़ियों पर 2 लाख रुपये तक का फायदे दे रही है। यहां हम आपको टाटा मोटर्स के उन सभी BS4 मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं जो फरवरी 2020 में एक्ट्रा फायदे के साथ उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Tata Zest  - फोटो : Tata Motors

Tata Zest 

Tata Zest (टाटा जेस्ट) देश में compact sedan (कॉम्पैक्ट सेडान) सेटमेंट में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। कंपनी BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद Tata Zest को पूरी तरह से बंद कर देगी। इसलिए कंपनी के डीलरशिप Zest के साथ 90,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। यह कार 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 90PS का पावर और 140 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही फिएट से मिलने वाला 1.3-लीटर डीजल इंजन 75 PS/190 Nm और 90 PS/200 Nm के दो ऑप्शन में मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 9
Tata Bolt  - फोटो : Tata Motors

Tata Bolt 

टाटा के हैचबैक मॉडल Tiago के लॉन्च ने Tata Bolt (टाटा बोल्ट) की बिक्री को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। दरअसल टाटा के ये दोनों ही मॉडल सेडान कार Zest के ही हैचबैक वर्जन हैं और ये जेस्क के जैसी ही पेट्रोल और डीजल (75 पीएस / 190 एनएम) पावरट्रेन के साथ मिलते हैं। इंडिका विस्टा को रिप्लेस करने वाली Tata Bolt बोल्ट पर देश भर के डीलर 80,000 रुपये तक का फायदा दे रहे हैं। इस कार की कीमत 5.29 से 7.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Zest की तरह, BS6 ईंधन उत्सर्जन मानदंडों के लागू होने के बाद Bolt को भी बंद कर दिया जाएगा। 

4 of 9
Tata Tigor - फोटो : Amar Ujala

Tata Tigor

टाटा ने पिछले महीने Tigor (टिगोर) के BS6 फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी के डीलरशिप में मौजूदा BS4 का स्टॉक क्लियर नहीं हो पाया है। चूंकि टाटा ने छोटे डीजल इंजन का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है, इसलिए BS4 Tigor के डीजल वेरिएंट पर 70,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। जबकि पेट्रोल ट्रिम्स पर 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
Tata Nexon

Tata Nexon 

टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने के मौके पर ही नेक्सॉन का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही इस सब-4-मीटर एसयूवी नेक्सन को नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ पेश किया गया। लेकिन टिगोर के उलट, नेक्सन में अभी भी 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और साथ ही 1.5-लीटर डीजल यूनिट दोनों को बरकरार रखा है। अब Tata नेक्सॉन के प्री-फेसलिफ्ट BS4 मॉडल पर 55,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। 
विज्ञापन

6 of 9
Safari Storme

Tata Safari Storme 

टाटा मोटर्स ने पिछले साल अपनी आइकॉनिक SUV Safari Storme (सफारी स्टॉर्म) को बंद करने का फैसला किया। कंपनी के इस फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। हालांकि, कुछ डीलरशिप की इन्वेंट्री में अभी भी यह कार बची हुई है। इसलिए आप इस एसयूवी की खरीद पर 55,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। यह फायदा डीलरशिप में उपलब्धता के आधार पर मिलेगा। 

Safari Storme में Hexa के जैसा ही 2.2-लीटर वैरिकोर 400 डीजल इंजन मिलता है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। लोवर वेरिएंट में 150 PS का पावर और 320 Nm का टॉर्क मिलता है। जबकि हायर वेरिएंट इंजन 156 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  
विज्ञापन

7 of 9
Tata Tiago JTP

Tata Tiago 

BS4 Tiago (टियागो) में सेडान कार Tigor के जैसा ही 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल और 1.05-लीटर 3-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। टियागो को हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ अपडेट किया गया है। इसलिए, टियागो BS4 के डीजल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। जबकि पेट्रोल ट्रिम्स पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। 

8 of 9
Tata Harrier SUV

Tata Harrier 

टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले Harrier (हैरियर) को कुछ कॉस्मेटिक बदलावों, एक अधिक शक्तिशाली इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ पेश किया। BS4 Harrier 140 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस एसयूवी के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। टाटा BS4 स्टॉक को खाली करने के लिए इस एसयूवी के साथ 1.3 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
Tata Hexa 

Tata Hexa 

7 सीटर Tata Hexa (टाटा हेक्सा) को टाटा के लाइन-अप में आने वाली नई एसयूवी Gravitas (ग्रेविटास) रिप्लेस करेगी। हालांकि, टाटा ने इस बात की पुष्टि की है कि हेक्सा को नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानदंडों के साथ अपडेट किया जाएगा, और आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। ऑफर की बात करें तो फिलहाल कंपनी BS4 Hexa पर 1.5 लाख रुपये तक के नकद लाभ और इसके साथ ही 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें