फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को मिली अब और भी दमदार सफारी स्टॉर्म

Sat, 01 Sep 2018 10:32 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tata safari gs800
भारतीय सेना के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी 1500वीं सफारी स्टॉर्म को पेश कर दिया है जिसका नाम कंपनी ने जीएस800 दिया है। ये एक फोर व्हील ड्राइव एसएयूवी है जिसे कंपनी ने खास तौर पर तैयार किया है। इस 1500वीं यूनिट को डिफेंस एंड गवर्नमेंट बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट वर्नन नरोन्हा ने फ्लैग आॅफ किया। नई टाटा GS800 (जेनरल सर्विस 800) सफारी स्टॉर्म को कंपनी ने भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह एसयूवी 800 किलोग्राम तक का भार सहन करने में सक्षम है। इसमें उन सभी अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स को शामिल किया गया है जो कि इसे भारतीय सेना के प्रयोग के लिए आदर्श और बेहतर बनाती हैं। इस एसयूवी के निर्माण के बाद इसे देश के कई अलग अलग हिस्सों में भारतीय सेना द्वारा टेस्ट भी किया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
tata safari gs800
ये एसयूवी सामान्य सड़क के अलावा आॅफरोडिंग के लिए भी बेहतर है। इसे हर तरह के सड़कों पर चलने लायक बनाया गया है।  ये एसयूवी बर्फीली, पहाड़ी या फिर रेगिस्तानी इलाकों में भी आसानी से चलाई जा सकती है इसे इस प्रकार से तैयार किया गया है कि ये हर मौसम और परिस्थिती में आसानी से ड्राइव की जा सकेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
tata safari gs800
इस एसयूवी में एबीएस एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रिकवरी हुक्स, फौग लैम्प, बकेट सीट, मोबाइल चार्जिंग, एसी, हीटिंग, पॉवर विंडो जैसे आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में एक साथ 6 जवान बैठ सकते हैं। कंपनी का दावा है कि सामान्य टाटा सफारी स्टॉर्म के मुकाबले ये जीएस800 सफारी स्टॉर्म पॉवर के मामले में 70 प्रतिशत ज्यादा बेहतर है।

इसके अलावा पेलोड के मामले में 60 प्रतिशत और टॉर्क के मामले में 200 प्रतिशत ज्यादा बेहतर है। आपको बता दें कि, भारतीय सेना द्वारा टाटा मोटर्स को कुल 3192 यूनिट का आॅडर मिला था जिसमें कंपनी ने 1300 यूनिट की डीलिवरी कर दी है और बाकि पर कंपनी काम कर रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
tata safari gs800
टाटा सफारी स्टॉर्म स्टैंडर्ड वैरिएंट में कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि एसयूवी को 148 बीएचपी की पॉवर और 320 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। वहीं इसका दूसरा वैरिएंट 153 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। ये दोनों ही वैरिएंट 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें