फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon, Harrier पर मिल रहा 100 फीसदी फाइनेंस, Tiago पर खास 5000 रुपये का EMI ऑफर

Mon, 18 May 2020 09:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने डीलर और शोरूम फिर से खोल रही हैं। ग्राहकों को नई कार खरीदने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। Tata Motors (टाटा मोटर्स) इंस्टॉलमेंट स्कीम और ऑन-रोड फाइनैंसिंग स्कीम जैसे ऑफर्स ले कर आई है। इसके अलावा कंपनी 'कोरोना वॉरियर्स' को 45 हजार रुपये तक के स्पेशल बेनिफिट्स दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी हैचबैक कार Tiago (टियागो) को खरीदने के लिए एक नई EMI (ईएमआई) योजना पेश की है। यह कंपनी के ऑफर 'कीज टू सेफ्टी' पैकेज का हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स टियागो खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक कस्टमाइज ईएमआई प्लान लेकर आई है। यह ईएमआई 6 महीने के लिए प्रति महीने 5,000 रुपये से शुरू होती है। यह ईएमआई राशि 5 लाख रुपये तक के लोन के लिए है। और धीरे-धीरे 5 साल के अधिकतम अवधि में बढ़ जाता है। 

4 of 6
Tata Tiago Wizz - फोटो : Tata Motors
अंतिम ईएमआई का भुगतान करते समय ग्राहकों के पास तीन विकल्प होते हैं। वे या तो आखिरी ईएमआई राशि (लगभग 5 लाख रुपये के ऋण पर लगभग 90,000 रुपये) का भुगतान कर सकते हैं और वाहन का मालिका हक ले सकते हैं या वे टाटा मोटर्स फाइनेंस को वाहन वापस कर सकते हैं। ग्राहकों के पास आखिरी ईएमआई को फिर से फाइनेंस कराने का विकल्प भी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
Tata Motors अपनी कारों और SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की पूरी रेंज पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। यह फाइनेंस अधिकतम 8 वर्ष के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
टाटा मोटर्स प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज को छोड़कर अपने Tiago, Tigor, Nexon, Harrier समेत सभी मॉडल्स की खरीद पर 45,000 रुपये तक के विशेष फायदे दे रही है। यह स्पेशल बेनिफिट ऑफर सिर्फ डॉक्टर, हेल्थकेयर वर्कर, अनिवार्य सेवा मुहैया करना वाले लोग और पुलिस के लिए उपलब्ध हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें