टाटा के आक्रामक रवैये को देखते हुए अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों के पैरों तले जमीन खिसकनी शुरू हो गई है। अभी थोड़े दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई थी कि टाटा साल 2020 तक देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी बन जाएगी। टाटा मोटर्स के मौजूदा रवैये को देखते हुए यह बात एकदम सही होती दिख रही है। टाटा जेस्ट, बोल्ट, टियागो, हेक्सा और टिगोर (जो 29 मार्च को लॉन्च होने वाली है) ने टाटा की छवि को एकदम बदलकर रख दिया है। टिगोर की ऑनलाइन बुकिंग को अभी तक शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आइए आपको टाटा की उन चार कारों से मिलवाते हैं जिसने टाटा की तरक्की में बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
टाटा का टॉप गियर, पिछड़ जाएंगी अन्य कंपनियां!
2 of 5
टाटा टियागो
टाटा टियागो
टाटा की टियागो पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है। टाटा ने टियागो के पेट्रोल वेरिएंट में 1199 सीसी का 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1047 सीसी का 1.05 लीटर वाला रेवोटॉर्क इंजन दिया है।
विज्ञापन
टाटा का टॉप गियर, पिछड़ जाएंगी अन्य कंपनियां!
3 of 5
टाटा हेक्सा
- फोटो : Tata Motors
टाटा हेक्सा
टाटा ने हेक्सा में उसी वैरीकोर 400 इंजन का प्रयोग किया है जो सफारी स्टॉर्म में लगा है। इंजन 156 पीएस की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी इंजन क्षमता 2179 सीसी की है। टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
टाटा का टॉप गियर, पिछड़ जाएंगी अन्य कंपनियां!
4 of 5
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर
टिगोर दोनों ईंधन विकल्पों, पेट्रोल-डीजल में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन लगा है, जो 70 पीएस की शक्ति और 140 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह कार मैन्यूअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ही विकल्प में उपलब्ध है।
टाटा निक्सन
टाटा निक्सन का 1.5 लीटर डीजल इंजन खास तकनीक पर तैयार हो रहा है। 108 बीएचपी पावर के साथ यह इंजन 260 Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार होगी। इसके प्रतिद्वंद्वी इकोस्पोर्ट 99 बीएचपी और ब्रेत्जा 89 बीएचपी पावर तक सीमित हैं। टाटा अपनी हाई एंड SUVs जैसे कि लैंडरोवर और रेंजरोवर में टरेन रिस्पॉन्स का फीचर देता है। टाटा निक्सन अपने सेगमेंट की पहली 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार होने वाली है।