फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम कीमत में मिलेगी महिन्द्रा XUV500 एसयूवी, टाटा हैरियर को दी कड़ी चुनौती

Fri, 10 May 2019 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV500 2019
महिन्द्रा ने टाटा हैरियर को चुनौती देने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा XUV500 का नया वेरियंट लांच किया है। वहीं नए वेरियंट की कीमत बेहद कम रखी गई है ताकि हैरियर को तगड़ी चुनौती दी जा सके। इस वेरियंट की कीमत हैरियर के बेस वेरियंट से भी कम रखी गई हैं।
विज्ञापन

नया बेस वेरियंट W3 लांच

2 of 6
Mahindra XUV500
महिन्द्रा ने कम कीमत में नया बेस वेरियंट W3 लांच किया है। यह एंट्री लेवल वेरियंट होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.28 लाख रुपये होगी। एक्सयूवी 500 का W3 वेरियंट असल में W4 वेरियंट है, जो फेसलिफ्ट मॉडल की लांचिंग से पहले आता था। वहीं टाटा हैरियर के बेस वेरियंट की कीमत 12.70 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

17 इंच के स्टील अलॉय व्हील्स

3 of 6
Mahindra XUV500 W3
वहीं महिन्द्रा ने नए बेस वेरियंट में कई प्रीमियम फीचर खत्म कर दिए हैं। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश ग्रिल नहीं होंगी। बल्कि केवल ग्रे फिनिश मिलेगी। वहीं पूरी गाड़ी के चारों तरफ काले रंग की प्लास्टिंक क्लैडिंग भी नहीं मिलेगी। 17 इंच के स्टील अलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की तरफ वाश और वाइपर नहीं दिया गया है।
 

W3 वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

4 of 6
Mahindra xuv500 W3 Rear
XUV500 के W3 वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे, लेकिन एसयूवी में एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। वहीं इंटीरियर ब्लैक फिनिश वाला होगा और सॉफ्ट टच मैटेरियल की जगह हार्ड प्लास्टिक मिलेगा। इस वेरियंट में ऑडियो सिस्टम नहीं दिया गया है और गुरलर फ्रैब्रिक सीटें गई हैं।  
 
विज्ञापन

2.2. लीटर का डीजल इंजन

5 of 6
Tata Harrier SUV
बेस वेरियंट में फ्रंट और रिअर पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, फ्रंट और रिअर एसी वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। XUV500 में 2.2. लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 155 एचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क मिलेगा। बेस वेरियंट में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि टॉप वेरियंट्स में ऑटोमैटिक गियर बॉस और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम का फीचर मिलेता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप वेरियंट में 18 इंच अलॉय व्हील्स

6 of 6
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox
इसके टॉप वेरियंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोलस्ट्री, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल फोल्डिंग मिरर्स, रिअर कैमरा-पार्किंग सेंसर्स, 18 इंच अलॉय व्हील्स, 6 एयरबैग्स, रोलओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी, हिल् होल्ड और फोर व्हील डिस्क ब्रेक का फीचर मिलेगा।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें