फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एसयूवी की एंट्री से होगी नए साल की धमाकेदार शुरुआत

Mon, 24 Dec 2018 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra XUV 300, Nissan Kicks, Tata Harrier
ऑटोमोबाइल सेक्टर को 2019 का बड़ी बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना, क्योंकि 2019 में कई नई कारें ऑटो सेक्टर शान बढ़ाने जा रही हैं। इनमें से तीन एसयूवी तो जनवरी में ही लॉन्च होने जा रही है। ऑटो सेक्टर के तीन महारथी टाटा मोटर्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और निसान मोटर्स 2019 की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि 2019 की शुरूआत में किन एसयूवी का है लोगों को इंतजार....
 
विज्ञापन

टाटा हैरियर

2 of 8
tata harrier
टाटा हैरियर ने अपनी लॉन्चिंग से पहले ही ऑटो सेक्टर में सनसनी मचा दी है। हैरियर टाटा का पहला ऐसा मॉडल है, जो लैंडरोवर के डी8 आर्किटेक्चर ओमेगा प्लेटफॉर्म पर आधारित है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक टाटा की नई हैरियर हुंडई क्रेटा और जीप कंपास के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
विज्ञापन

हैरियर की कीमत 16 से 21 लाख रुपए के बीच

3 of 8
Tata harrier interior
हैरियर की ऑनरोड कीमत 16 से 21 लाख रुपए के बीच हो सकती है। हैरियर में 2.0 लीटर का क्रायोटेक 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो अधिकतम 140 पीएस की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। हैरियर 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। कंपनी ने हैरियर की बुकिंग शुरू कर दी है और 30 हजार की टोकन मनी देकर बुकिंग की जा सकती है। हालांकि हैरियर की ऑफिशिअल लॉन्चिंग जनवरी, 2019 के मध्य में होगी।

निसान किक्स

4 of 8
Nissan kicks
निसान किक्स एसयूवी के अब टीवी पर विज्ञापन भी आने शुरू हो गए हैं। किक्स को जनवरी के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। निसान टैरेनो को बंद करने के बाद निसान ने किक्स को लाने का ऐलान किया था। किक्स को नए प्लेटफॉर्म एम0 पर डेवलेप किया गया है। निसान किक्स की लबाई 4,384एमएम , चौड़ाई 1,813 एमएम चौड़ी और ऊंचाई 1,656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,673 एमएम है।
 
विज्ञापन

किक्स की कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच

5 of 8
Nissan kicks
इसके चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि किक्स की एक्सशोरूम कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच हो सकती है। किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।          
 
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी 300

6 of 8
Mahindra xuv 300 - फोटो : autopunditz
महिन्द्रा मोटर्स की इस नई एसयूवी को लेकर ऑटो सेक्टर में हलचल शुरू हो गई है। 4 मीटर तक लंबाई वाली एक्सयूवी 300 SsangYong टिवोली से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल और बड़े हेडलैंप्स दिए गए हैं। एक्सयूवी 300 में अल्टुरस जी4 की तरह पहली बार ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, 17 इंच अलॉय व्हील्स बिना चाबी के स्मार्ट एंट्री, ड्राईवर इनफार्मेशन डिस्प्ले के साथ पुश बटन स्टार्ट और ‘स्मार्ट स्टीयर’ टेक्नोलॉजी से लैस होगी। एक्सयूवी 300 में बतौर सेफ्टी फ़ीचर्स 7 एयरबैग्स और 4 डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे। वहीं इसकी टक्कर मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इको स्पोर्ट से होगी।
विज्ञापन

एक्सयूवी 300 की कीमत 7 लाख से 11 लाख रुपए तक

7 of 8
Mahindra xuv 300 - फोटो : autopunditz
उम्मीद जताई जा रही है कि एक्सयूवी 300 की कीमत 7 लाख रुपए से लेकर 11 लाख रुपए तक हो सकती है। एक्सयूवी 300 में मराजो वाला 1.5 लीटर डी15 डीजल इंजन दिया गया है, जो 123 पीएस की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

2020 तक कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट

8 of 8
Mahindra XUV300
एक्सयूवी 300 में लांचिंग के समय 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। वहीं इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी आने की उम्मीद है, जो 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन होगा। हालांकि कंपनी अभी बीएस-6 इंजन नहीं पेश कर रही है। लेकिन अप्रैल 2020 तक कार को बीएस-6 नॉर्म्स का इंजन देना होगा। वही इसका 2020 तक कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें