मच अवेटेड एसयूवी एमजी हेक्टर से बुधवार को पर्दा उठ ही गया। मौरिस गैराज (एमजी) की यह भारत में पहली कार है। हालांकि इसकी कीमतों को लकर कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह पहली इंटरनेट कनेक्ट कार होगी, जिसमें 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम लगा होगा। हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और हुंडई टूसों फेसलिफ्ट से होगा। वहीं यह लंबाई में टाटा हैरियर से भी लंबी होगी और इस सेगमेंट में सबसे लंबी एसयूवी होगी। जानते हैं इसके वेरियंट से लेकर सभी जानकारियां...