देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) पर मई के महीने में कुछ आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स का एलान किया है। यदि आप इस महीने टाटा मोटर्स की नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है। क्योंकि कंपनी ने 8 मई से कार की कीमतों में बढ़ोतरी का भी एलान किया है। मई के महीने में टाटा मोटर्स की कार खरीदने पर आप 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मई 2021 में टाटा की किस कार पर क्या ऑफर मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 13
Tata Tiago XTA AMT
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियोगो) टाटा मोटर्स की सबसे छोटी मॉडल है। यह ह्यूंदै सैंट्रो और मारुति सुजुकी वैगन-आर जैसी हैचबैक कारों को टक्कर देती है। कंपनी के मई 2021 में चल रहे ऑफर के तहत आप नई टियागो पर 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 15,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम और 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
Tata Tiago Limited Edition
- फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो की डिटेल्स
टाटा टियागो हैचबैक टाटा मोटर्स की काफी पसंद की जानेवाली हैचबैक कार है। इसमें मिलनेवाला इंजन टाटा टिगोर सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है। टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। टियागो एक वैल्यू-फॉर-मनी उत्पाद है जिसे ग्लोबल एनसीएपी से 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी मिली है।
4 of 13
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
Tata Tigor (टाटा टिगोर) टियागो पर आधारित सेडान मॉडल है। टियागो की तरह ही टाटा इस कार पर भी वही फायदे दे रही है। टिगोर पर कंज्यूमर स्कीम के तहत 15,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15,000 रुपये मिल रहे हैं। यानी आप नई टिगोर सेडान कार को मई के महीने में खरीदकर 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
टाटा टिगोर की डिटेल्स
Tata Tigor एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें काफी स्पेस मिलता है। Tata Tigor का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze से है। टाटा टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
6 of 13
Tata Nexon 2020 Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) के सिर्फ डीजल वेरिएंट पर कुछ छूट दे रही है। नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट पर आधिकारिक तौर पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। मई के महीने में नेक्सन डीजल सिर्फ 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
7 of 13
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन की डिटेल्स
टाटा नेक्सन 110hp पावर जेनरेट करेनेवाला 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और एक 120hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। भारतीय कार बाजार में काफी स्पर्धावाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon का मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV300, Ford EcoSport, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Toyota Urban Cruiser, Nisson Magnite और Renault Kiger से है।
8 of 13
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV
डीलरशिप मई के महीने में नेक्सन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट Nexon EV (नेक्सन ईवी) पर भी बेनिफिट्स दे रही है। टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी के टॉप-स्पेक XZ+ LUX ट्रिम पर 15,000 रुपये तक और मिड-स्पेक XZ+ ट्रिम पर 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस दे रही है। नेक्सन ईवी के XM ट्रिम पर कोई ऑफर नहीं मिल रहा है।
9 of 13
Tata Nexon EV
- फोटो : For Refernce Only
टाटा नेक्सन ईवी की डिटेल्स
नेक्सन ईवी में 129hp का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ आती है जो फुल चार्जिंग पर 312 किलोमीटर एआरएआई-प्रमाणित ड्राइविंग रेंज देती है।
10 of 13
Tata Harrier Camo Edition
- फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
टाटा हैरियर Camo (कैमो), Dark Edition (डार्क एडिशन) और टॉप-स्पेक XZ + और XZA + मॉडल 40,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के बेनिफट के साथ पेश किए जा रहे हैं। लेकिन अगर आप हैरियर के किसी भी निचले ट्रिम वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं, तो टाटा मोटर्स इस पर 25,000 रुपये का कंज्यूमर स्कीम का फायदा भी दे रही है। इससे हैरियर एसयूवी पर अधिकतम 65,000 रुपये की बचत होगी।
11 of 13
Tata Harrier BS6
- फोटो : For Representation Only
टाटा हैरियर की डिटेल्स
Tata Harrier एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170hp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। Tata Harrier का भारतीय बाजार में MG Hector और Hyundai Creta जैसी एसयूवी से मुकाबला है
12 of 13
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
Tata Safari
टाटा मोटर्स हाल ही में लॉन्च हुए अपने फ्लैगशिप मॉडल Tata Safari (टाटा सफारी) पर कोई आधिकारिक डील नहीं दे रही है। टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) पर भी इस महीने कोई आधिकारिक छूट नहीं मिल रही है।
बता दें कि डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में अलग हो सकते हैं और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से मिलते हैं। टाटा मोटर्स के कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट की जानकारी के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।