Tata Motors (टाटा मोटर्स) नए साल 2020 में भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों के कई नए मॉडल्स पेश करनेवाली है। टाटा मोटर्स ने इसकी शुरुआत अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz से की है। कंपनी ने Tata Altroz को ऑटो एक्सपो से पहले ही लॉन्च कर दिया है। टाटा ने अपनी इस नई कार की प्री-बुकिंग पिछले साल से ही शुरू कर दी थी। Tata Altroz की प्री बुकिंग सिर्फ 21 हजार रुपये में हो रही है। अब लॉन्चिंग के बाद इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो इसकी प्रतिद्वंद्वी कारों Maruti Suzuki Baleno और Hyundai Elite i20 में भी नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं Tata Altroz में ऐसे क्या फीचर्स हैं जो इसे इतना खास बनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Tata Altroz
- फोटो : Social
इंजन
Tata Altroz XZ(O), XZ, XT, XM और XE वेरिएंट में लॉन्च की गई है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आएगी। टॉप वेरिएंट में यह कार हाई स्ट्रीट गोल्ड, डाउनटाउन रेड, एवेन्यू व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। Tata Altroz का निर्माण Tata Motors के ALFA प्लेटफॉर्म पर हुआ है। ALFA प्लेटफॉर्म पर बनने वाली यह पहली कार है। इसमें 86hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और 90hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले हैं। शुरुआत में दोनों इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। कंपनी Altroz का ऑटोमैटिक वेरिएंट बाद में लाएगी।
विज्ञापन
3 of 9
Tata Altroz Drive Mode
- फोटो : Social Media
ड्राइव मोड
टाटा की बाकी गाड़ियों की तरह अल्ट्रोज हैचबैक में भी ड्राइव मोड्स का फीचर दिया गया है। टाटा नेक्सन और हैरियर में भी यह फीचर मिलता है। अल्ट्रोज में दो ड्राइव मोड सिटी और इको मिलेंगे। सिटी मोड में इंजन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि इको मोड में कार ज्यादा माइलेज देगी। इसका पेट्रोल वेरियंट 85 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि डीजल वेरियंट 90 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देगा। इको मोड में पावर और टॉर्क 10 फीसदी तक कम हो जाएगा। किसी भी बाकी गाड़ी में यह फीचर नहीं मिलता है।
4 of 9
Tata Altroz Launch
- फोटो : social media
सेफ्टी फीचर्स
Tata Altroz में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, Isofix चाइल्ड सीट ऐंकरेज और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
लॉन्चिंग से पहले Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार बन गई है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। GNCAP एक एजेंसी है जो मोटर वाहन सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती है। Tata Altroz भारत में बनी दूसरी कार है जिसे GNCAP के क्रैश टेस्ट में पूरी 5 स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि इससे पहले दिसंबर 2018 में Tata Motors की ही Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को ऐसी ही रेटिंग मिली थी। Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग दी थी।
विज्ञापन
6 of 9
tata altroz instrument cluster
- फोटो : Social Media
7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
टाटा हैरियर की तरह टाटा अल्ट्रोज में भी डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सात इंच की यह स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ी गई है। जिसमें टर्न बाई टर्न नेविगेशन के साथ कई जरूरी जानकारियां भी इसी स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
7 of 9
Tata Altroz Albatross Doors
- फोटो : Social Media
अल्बाट्रॉस दरवाजे
इनके बारे में सुन कर आपको हैरानी होगी। इनकी खासियत यह है कि ये दरवाजे 90 डिग्री तक खुल जाते हैं। देखा जाए तो इस सेगमेंट की किसी भी कार में ये दरवाजे नहीं मिलते हैं। इन चौड़े खुलने वाले दरवाजों को फायदा यह होता है कि बच्चों और बड़ों को बैठने और बाहर निकलने में दिक्कत नहीं होती है। ये दरवाजे टाटा ये नए प्लेटफॉर्म का ही हिस्सा हैं। उम्मीद है कि बाकी के अल्फा प्लेटफॉर्म में भी ये फीचर मिलेगा।
8 of 9
tata altroz rear
- फोटो : Social Media
रेन सेंसिंग वाइपर्स
इस सेगमेंट में अल्ट्रोज अकेली ऐसी कार होगी, जिसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स का फीचर मिलेगा। इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि ड्राइविंग के दौरान पूरा फोकस सड़क पर ही होगा। बारिश के दौरान ये वाइपर्स ऑटोमैटिकली चालू हो जाएंगे और इनकी स्पीड भी बारिश की हिसाब से एडजस्ट होती रहेगी। वहीं इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप सिस्टम भी मिलेगा जो सनलाइट के कम होने पर अपनेआप ऑन हो जाएंगी।
एक खासियत जो इस सेगमेंट में तो क्या बाकी अपर सेगमेंट में भी नहीं मिलती है। नेक्सन की तरह अल्ट्रोज में भी पहने जा सकने वाली स्मार्टवॉच मिलेगी। वहीं नीचे के वेरियंट्स में भी वैकल्पिक होगी, जबकि टॉप-एंड वर्जन में यह स्टैंडर्ड होगी। इस स्मार्टवॉच चाबी को पहना जा सकेगा, जिसके बाद आम चाबी की जरूरत खत्म हो जाएगी। दिल्ली में अल्ट्रोज की एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख से 9.39 लाख रुपये के बीच है। पेट्रोल इंजन के बेस वेरिएंट (XE) की कीमत 5.29 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट (XZO) की कीमत 7.69 लाख रुपये है। जबकि डीजल इंजन के बेस वेरिएंट (XE) की कीमत 6.99 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट (XZO) की कीमत 9.29 लाख रुपये है।