देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस कार ने 24 घंटे में 1,603 किलोमीटर की दूरी तय कर डाली। 24 घंटे में देश में किसी पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) द्वारा कवर की गई यह सबसे लंबी दूरी है। इस कीर्तिमान के लिए टाटा अल्ट्रोज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। पिछले साल 15 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच यह यात्रा एक खास अल्ट्रोज से महाराष्ट्र के सतारा से बंगलूरू और फिर वापस पुणे तक की गई।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
इस अनोखे सफर पर निकले थे पुणे के रहने देवजीत साहा। वे कहते हैं कि उन्होंने अपने अल्ट्रोज से इस यात्रा को 24 घंटे में पूरा कर डाला और इस दौरान कार में कोई भी मैकेनिकल समस्या नहीं आई। उन्होंने कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक सफर को शुरू करने का मौका मिला और मुझे भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया इससे मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि "कार की सवारी और हैंडलिंग ने यात्रा को न सिर्फ आरामदायक बनाया, बल्कि यह काफी आनंददायक भी था।"
विज्ञापन
3 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने भी अपनी कार की इस उपलब्धि का जश्न मनाया और इस बात पर रोशनी डाली कि टाटा अल्ट्रोज विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा कि "हम इस बात की खुशी है कि इस दुर्लभ मील के पत्थर को हासिल करने के लिए और इस लंबी यात्रा शुरू करने के लिए मिस्टर साहा ने अल्ट्रोज को अपना साथी चुना।" श्रीवत्स ने आगे कहा, "इस उपलब्धि के साथ, अल्ट्रोज ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एक और बेंचमार्क बनाया है और हमें उम्मीद है कि इन उपलब्धियों के जरिए हम अपने ग्राहकों में विश्वास कायम करते रहेंगे।"
4 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
देश में टाटा अल्ट्रोज को 2020 की शुरुआत में पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया था। इसे टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ब्रांडिंग की गई। भारतीय बाजार में जब एसयूवी सेगमेंट की कारों की मांग बढ़ी है, ऐसे में टाटा अल्ट्रोज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय टाटा अल्ट्रोज पेट्रोल और डीजल इंजन के दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। टाटा अल्ट्रोज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये है।
टाटा अल्ट्रोज को ह्यूंदै की नई अपडेटेड i20 से कड़ी टक्कर मिलती। जिसे देखते हुए कंपनी ने हाल ही में प्रीमियम हैचबैक Altroz iTurbo (अल्ट्रोज आई टर्बो) को भारत में लॉन्च कर दिया है। टर्बो वेरिएंट मॉडल के रेंज को और बढ़ा देता है और यह भारतीय बाजार में नई लॉन्च की गई 2020 Hyundai i20 (ह्यूंदै i20) के टर्बो ट्रिम का मुकाबला करेगी। Altroz iTurbo को XT, XZ और लाइन के नए टॉप XZ + वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Altroz iTurbo के XT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है। वहीं Altroz iTurbo XZ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.45 रुपये है। जबिक Altroz iTurbo XZ+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने बताया है कि अल्ट्रोज आई टर्बो की ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है।