फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-शहर की सड़कों के लिए 5 सबसे ताकतवर स्कूटर्स, BS6 इंजन बनाता है इन्हें सबसे खास

Tue, 03 Mar 2020 11:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BS6 Scooters - फोटो : Amar Ujala
अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए पांच ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं जिनमें BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन मिलता है। इन स्कूटर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये महिलाओं, लड़कियों, बुजुर्गो से लेकर नौजवान लड़कों तक को पसंद आएंगे। इन स्कूटर्स में Suzuki Burgman Street BS6, Honda Activa 125 BS6, Hero Destini 125 BS6, Yamaha Fascino 125 FI BS6 और Suzuki Access 125 BS6 शामिल हैं। इन स्कूटर्स का लुक काफी शानदार है। इनमें कई हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी स्कूटर्स 125 सीसी सेगमेंट में आते हैं और ये हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Burgman Street BS6 

  • इंजन- इसमें BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • कीमत- Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
Honda Activa 125 - फोटो : Google

Honda Activa 125 BS6

  • इंजन- इसमें BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है। 
  • कीमत- Honda Activa 125 BS6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,490 रुपये है।

4 of 6
Yamaha Fascino 125 FI BS6 - फोटो : Yamaha Motor

Yamaha Fascino 125 FI BS6 

  • इंजन- इसमें BS-6 नॉर्म्स वाला एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की  पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • कीमत- Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
Hero destini 125

Hero Destini 125 BS6 

  • इंजन- इसमें 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • कीमत- Hero Destini 125 BS-6 मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,310 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Access 125 BS6

  • इंजन- इसमें BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • कीमत- Suzuki Access 125 BS6 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,800 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें