फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF का MotoGP एडिशन हुआ लांच, जानें कीमत

Fri, 19 Jul 2019 09:32 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
GIXXER SF का MotoGP वर्जन - फोटो : Suzuki
युवाओं को लुभाने के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल GIXXER SF का MotoGP वर्जन लांच कर दिया है। आइये जानते हैं इस नए वर्जन में क्या कुछ नए बदलाव और फीचर्स को शामिल किया है। साथ ही, जानते हैं इस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए आपको कितनी जेब ढीली करनी पड़ेगी... 
विज्ञापन

फीचर्स

2 of 4
GIXXER SF MotoGP - फोटो : Suzuki
कंपनी ने Suzuki GIXXER SF MotoGP रेसिंग को ब्लू कलर में उतारा है, इसका एरोडायनामिक डिजाइन और ग्राफिक्स इसके लुक को और शानदार बनाते हैं। इसके अलावा इसके क्लिप-ऑन हैंडल राइडर को बेहतर आराम प्रदान करते हैं। यह मोटरसाइकिल छोटी दूरी के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी काफी अच्छी है। Suzuki GIXXER SF MotoGP वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 1,10,605 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

इंजन

3 of 4
GIXXER SF MotoGP - फोटो : Suzuki
GIXXER SF MotoGP में 155cc, फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन, SEP तकनीक के साथ एयर-कूल्ड SOHC इंजन लगा है। यह इंजन 8000 RPM पर 14.1ps पावर और 6000 RPM पर 14.0Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन ज्यादा माइलेज और बेस्ट क्वालिटी परफॉरमेंस देता है। साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।
विज्ञापन

GIXXER SF 250 का भी MotoGP अगले महीने

4 of 4
Suzuki GIXXER SF MotoGP - फोटो : Suzuki
वहीं कंपनी अगस्त के महीने में GIXXER SF 250 का भी MotoGP  वर्जन लाएग,  जोकि 249cc इंजन के साथ आएगा। यह इंजन 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस होगा। नया इंजन 9000rpm पर 26.5ps पावर और 7500 rpm पर 22.6Nm का टॉर्क देगा। सेफ्टी के लिए यह मोटरसाइकिल ड्यूल चैनल एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) से लैस होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें