फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Burgman Street और Suzuki Access 125 में कौन है सबसे धाकड़ BS6 स्कूटर?

Thu, 20 Feb 2020 12:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Burgman Street bs6 vs Suzuki Access 125 bs6 - फोटो : Amar Ujala
अगर आप BS6 इंजन वाला पावरफुल स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए दो ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं जिनमें आपको दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। दरअसल हाल ही में Suzuki Motorcycles ने अपनी नई Suzuki Burgman Street BS6 और नई Suzuki Access 125 BS6 को लॉन्च किया है। इनमें आपको BS6 कंप्लाइंट वाले इंजन के साथ कई नए फीचर्स भी मिलते हैं। आज हम आपको इन स्कूटर्स के सभी फीचर्स के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि आपके बजट में कौन सबसे किफायती स्कूटर साबित होगी। तो डालते हैं एक नजर इन स्कूटर्स पर,
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

इंजन 

  • नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • नई Suzuki Access 125 में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Suzuki Access 125 BS6 का इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

3 of 5
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

ट्रांसमिशन

Suzuki Burgman Street BS6 और Suzuki Access 125 BS6 इन दोनों ही स्कूटर्स में CVT मिलता है।

ब्रेकिंग

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में ड्रम ब्रेक के साथ डिस्क ब्रेक चुनने का भी विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
  • Suzuki Access 125 BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। 

सस्पेंशन

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।
  • Suzuki Access 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया है।

4 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

डायमेंशन

  • Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। 
  • नई Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। 

वजन और फ्यूल टैंक

  • Suzuki Burgman Street का कर्ब वजन 110 किलोग्राम है। इसमें 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
  • Suzuki Access 125 के स्टील ड्रम का कर्ब वजन 104 किलोग्राम है। वहीं, इसके अलॉय डिस्क और अलॉय ड्रम का कर्ब वजन 103 किलोग्राम है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

कीमत

  • Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
  • Suzuki Access 125 BS6 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,800 रुपये है जो 68,500 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें