फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet के टॉप दो वैरिएंट्स DCT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमतों का खुलासा

Fri, 25 Sep 2020 12:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kia sonet - फोटो : Crystal Auto (Twitter)
किआ सोनेट जब लॉन्च हुई थी तो इसके दो वैरिएंट्स की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन अब इन वैरिएंट्स की कीमतें सामने आ गई हैं। GTX+ ट्रिम लाइन में डीसीटी पेट्रोल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ये दोनों ही वैरिएंट्स टॉप स्पैसिफिकेशन वाले हैं। किआ सोनेट की शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे सस्ती है।      
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sonet world premiere - फोटो : Kia Motrors (File Photo)

बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये

किआ सोनेट को 11 कलर ऑप्शंस के साथ दो ट्रिम लाइन टेक लाइन और जीटी लाइन में उतारा गया था। टेक लाइन में पांच वैरिएंट्स THE, HTK, HTK+, HTX और HTX+ हैं। इसके बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपये हैं जो 12.89 लाख रुपये तक जाती है। वहीं टॉप लाइन जीटी ट्रिम में केवल एक वैरिएंट GTX+ है। इस वैरिएंट में iMT, DCT और ऑटोमैटिक वैरिएंट शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kia Sonet Rear - फोटो : For Refernce Only

ये हैं कीमतें

वहीं GTX+ वैरिएंट में 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो 6-स्पीड iMT की कीमत 11.99 लाख रुपये, 1.0 लीटर पेट्रोल डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) की कीमत 12.89 लाख रुपये और 1.5 लीटर डीजल 6-स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन की कीमत 11.99 लाख रुपये और 1.5 लीटर डीजल 6-स्पीड ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 12.89 लाख रुपये है।
 
सब-4मीटर एसयूवी पैट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन एक्स-शोरूम कीमत (लाख) पैट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
एक्स-शोरूम कीमत (लाख)
किआ सोनेट 6.71 - 11.65 10.49 - 12.89
ह्यूंदै वेन्यू 6.75 – 10.09 9.65 – 11.63
विटारा ब्रेजा 7.34 – 9.98 9.75 – 11.4
अर्बन क्रूजर 8.40 – 9.80 9.80 – 11.30
टाटा नेक्सन 7 – 10.73 8.43 – 11.33
महिंद्रा XUV300 7.94 – 11.11 उपलब्ध नहीं
इको स्पोर्ट 8.17 – 9.76 10.66 – 11.56
होंडा WRV 8.49 – 9.69 उपलब्ध नहीं
  
सब-4मीटर एसयूवी डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन एक्स-शोरूम कीमत (लाख) डीजल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
एक्स-शोरूम कीमत (लाख)
किआ सोनेट 8.05 – 11.65 10.39 – 12.89
ह्यूंदै वेन्यू 8.15 – 11.58 उपलब्ध नहीं
विटारा ब्रेजा उपलब्ध नहीं उपलब्ध नहीं
अर्बन क्रूजर उपलब्ध नहीं उपलब्ध नहीं
टाटा नेक्सन 8.45 – 12.10 9.8 – 12.70
महिंद्रा XUV300 8.69 – 12.29 10.19 – 12.29
इको स्पोर्ट 8.67 – 9.99 उपलब्ध नहीं
होंडा WRV 9.79 – 10.99 उपलब्ध नहीं

4 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

डाइमेंशन कंपैरिजन

किआ सोनेट की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1642 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है और बूट स्पेस कैपेसिटी 392 लीटर की है। इसका फ्यूल टैंक 45 लीटर का है।
 
डाइमेंशन किआ सोनेट अर्बन क्रूजर ह्यूंदै वेन्यू विटारा ब्रेजा टाटा नेक्सन XUV300 इकोस्पोर्ट
लंबाई 3995 एमएम 3995 एमएम 3995 एमएम 3995 एमएम 3994 एमएम 3995 एमएम 3998 एमएम
चौड़ाई 1790 एमएम 1790 एमएम 1770 एमएम 1790 एमएम 1811 एमएम 1821 एमएम 1765 एमएम
ऊंचाई 1647 एमएम 1640 एमएम 1590 एमएम 1640 एमएम 1607 एमएम 1617 एमएम 1647 एमएम
व्हीलबेस 2500 एमएम 2500 एमएम 2500 एमएम 2500 एमएम 2498 एमएम 2600 एमएम 2519 एमएम
ग्राउंड क्लीयरेंस 211 एमएम 198 एमएम 195 एमएम 198 एमएम 209 एमएम 180 एमएम 200 एमएम
व्हीलसाइज 16 इंच 16 इंच 16 इंच 16 इंच 16 इंच 17 इंच 16 इंच
बूट स्पेस 392 लीटर 328 लीटर 350 लीटर 328 लीटर 350 लीटर 257 लीटर 352 लीटर
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sonet Interior - फोटो : Kia Motrors
 

फीचर्स लिस्ट

सोनेट में पहली बार सिग्नेचर टाइगर नोज फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट और रिअर में स्किड प्लेट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs के अलावा इंटीरियर में एलईडी मूड लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वेटिलेटेड सीट्स, 12.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ किआ सिग्नेचर UVO कनेक्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही 4.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, सबवूफर के साथ बोस 7-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फपीचर पहली बार दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें