फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अवतार में लांच हुई होंडा अमेज, शामिल हुए ये नए फीचर

Tue, 23 Apr 2019 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Honda amaze CVT VX
कार निर्माता कंपनियां अब ग्राहकों की जरुरतों को नए ढंग से सोचने लगी हैं। पहले कार कंपनियां सोचती थीं कि ऑटोमैटिक वेरियंट पसंद करने वाले ग्राहक फुली लोडेड कार नहीं चाहते हैं। लेकिन अब सोच बदल रही है और होंडा ने इस जरूरत को सबसे पहले समझा है। होंडा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का ऑटोमैटिक वेरियंट लॉन्च किया है और इसे डीजल और पेट्रोल दोनों में उतारा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

टॉप-एंड वेरियंट CVT VX लान्च

2 of 7
Auto Expo 2018, Honda Amaze
होंडा ने अमेज का नया टॉप-एंड वेरियंट CVT VX लान्च किया है। यह वेरियंट डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों में मौजूद है। पेट्रोल संस्करण की शोरूम में कीमत 8.57 लाख रुपये जबकि डीजल CVT VX की कीमत 9.56 लाख रुपये रखी गई है। होंडा का कहना है कि ग्राहकों की मांग  के चलते ही टॉप-एंड वेरियंट CVT VX लान्च किया गया है।
 
विज्ञापन

20 प्रतिशत लोगों को CVT वेरियंट पसंद

3 of 7
amaze
होंडा के मुताबिक दूसरी पीढ़ी की अमेज लोगों को काफी पसंद आ रही है। अमेज खरीदने वाले 20 प्रतिशत से ज्यादातर ग्राहक पेट्रोल और डीजल में एडवांस CVT वेरियंट को चुनते हैं। जिसके चलते ही होंडा ने सीवीटी का टॉप-एंड वेरियंट लांच किया है।  
 

अमेज होंडा की बेस्ट सेलिंग कार

4 of 7
amaze
दूसरी पीढ़ी की अमेज को पिछले साल ऑटो एक्सपो में लान्च किया गया था और अमेज होंडा की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। सेकेंड जेनरेशन अमेज में नया डिजाइन, स्पेसियस इंटीरियर के कई नए फीचर दिए गए हैं। साथ ही अमेज पेट्रोल और डीजल दोनों को ऑटोमैटिक में लान्च किया गया है। नई अमेज न केवल वजन में हहल्की हुई जिससे उसके माइलेज के साथ परफॉरमेंस में बढ़ोतरी हुई है।  
 
विज्ञापन

VX ट्रिम में कई नए अतिरिक्त फीचर

5 of 7
Honda amaze CVT VX launch
होंडा अमेज की VX ट्रिम में कई नए अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं।
  • कैपैसिटिव टचस्क्रीन के साथ 17.7 सेमी का एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • इन-बिल्ट सेटेलाइट लिंक्ड नेविगेशन
  • एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • आईआर रिमोट कंट्रोल
  • अतिरिक्त यूएसबी सपोर्ट
  • स्टीयरिंग माउंटेड वॉयस कंट्रोल स्विच
  • रिअर कैमरा
  • पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप
विज्ञापन

अमेज में 4 मैनुअल और 2 सीवीटी ऑप्शन

6 of 7
honda amaze India
अमेज में 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 89 बीएचपी की पावर है और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका डीजल वेरियंट 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला इंजन लगा है, जो 98.6 बीएचपी की पावर और यह 200 न्यूटन मीटर की टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 4 मैनुअल और 2 सीवीटी ऑप्शन मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू

7 of 7
Honda Amaze rear
अमेज का मुकाबला मारुति डिजायर, ह्यूंदै एक्सेंट, फॉक्सवैगन एमियो, टाटा टिगोर, फोर्ड फिगो एस्पायर से है। वहीं अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू है। अमेज में एबीएस और ट्विन एयरबैग्स जैसे फीचर सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें