फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कंपनी के 'लोगो' के पीछे छिपा है एक राज, खरीदने से पहले जान लें आप

Sat, 03 Nov 2018 04:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
car logo
आज के समय में किसी भी ब्रांड की पहचान उसके लोगो से होती है। कंपनी अपने टाइटल और लोगो को बड़े सोच समझ कर चुनती है। कहीं भी आप किसी भी कार को देखकर उसकी कंपनी को बता सकते हैं। हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह लोगो सिर्फ नाम मात्र के लिए नहीं होते हैं बल्कि इनसे कंपनी की प्रतिष्ठा जुड़ी होती है। इसी की साख को उभारने के लिए कंपनी जान लगा देती है। आइए आपको बताते हैं कि कुछ बड़ी कंपनियों से जुड़े उनके लोगो और अर्थ ।
विज्ञापन

2 of 7
टोयोटा फॉर्चूयनर
Toyota 
इस लोगो में आपको तीन घुमाव दिखाई देते हैं  जिसे अमेरिकन व्हीकल कंपनी से 1989 में लिया गया था।  इन घुमाव में पहला दिल ग्राहक का, दूसरा प्रोडक्ट का दिल और तीसरा तकनीकि विकास के दिल को दर्शाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Volkswagen
Volkswagen 
कंपनी के लोगो में कंपनी की शुरुआत को दिखाया गया है। Volks जर्मनी का एक शब्द है जिसका मतलब होता है लोग। वहीं इस कार के लोगो में जुड़े शब्द wagen का मतलब होता है कार तो इस कार के लोगो का  मतलब हुआ 'लोगों की कार'।

4 of 7
Test drive of new skoda octavia 2017 - फोटो : Amit Dwivedi
Skoda
स्कोडा पंख वाले तीन पंखों का लोगो में उपयोग करता है। तीर कार की गति के लिए है और पंख प्रगति के लिए है, जबकि इनके पास वाला सर्कल स्कोडा के 100 से अधिक वर्षों की परंपरा का प्रतीक भी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Xcent facelift - फोटो : social media
Hyundai
हुंडई का यह लोगो दक्षिण कोरियाई ऑटोमोटिव के नाम का पहला अक्षर है। सरल शब्दो में  'एच' ग्राहक और कंपनी के रिश्ते का उदाहरण का प्रतीक होता है। यदि आप इसे बारीकी से देखते हैं, तो उसमें दो लोग हाथ हिलाते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
mercedes
Mercedes-Benz
मसिर्डीज बेंज का लोगो देखने में तीन बिंदु वाले सितारे जैसा दिखाई देता है।  इन तीन कोनों वाले सितारे का प्रतीक  समुद्र, जमीन और हवा है जो अपने प्रभुत्व को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
BMW 
इस कंपनी का लोगो इसके इतिहास को बयान करता है यानि इसके लोगो में रंगा हुआ नीला रंग आसमान का प्रतीक है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस कंपनी ने जर्मन मिलेट्री के लिए एयरक्राफ्ट इंजन को तैयार किया था। जिसके बाद इस लोगो को जन्म दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें