जब कभी आप अपनी एसयूवी को लेकर सड़क पर निकलते है, तो आप शहर की ट्रैफिक से भरी सड़कों से छुटकारा पाना चाहते हैं। मन होता है कि कार को उन जगहों पर लेकर जाएं, जहां शहर का न तो शोर न ही भारी भरकम ट्रैफिक। इसके लिए आप अक्सर रोड ट्रिप पर निकलते हैं। लेकिन कई बार कार को लेकर सही जानकारी न होने कारण आपकी रोड ट्रिप पूरी तरह से बेकार हो सकती है। आप जिन यादों को जिंदगीभर के लिए आपने पास संजो कर रखना चाहते हैं, वह बुरी तरह से बेकार हो सकती हैं। इसलिए किसी भी रोड ट्रिप पर जाने से पहले इन छोटी बातों का ख्याल रखकर आप ट्रिप का पूरा मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ford india
रेतीले रास्ते पर
जब कभी आप रोड ट्रिप पर निकलते है तो कई बार रास्ते रेतीले मिलते हैं। इन रेतीले रास्तों पर चलना खतरे से खाली नहीं होता है। आपको कार चलाते हुए इंजन का आरपीएम ऊंचा रखना होता। आगर आप ऐसा नहीं करते है तो आप रेत में फंस सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कार का आरपीएम मैनेज करके रखना होगा। पहियों की फिसलन कम करने के लिए कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ford india
कीचड़ वाले रास्तों पर
दुनिया से अलग कीचड़ में खेलना बचपन में हर किसी को पसंद होता है। लेकिन बरसात के समय कीचड़ वाले रास्ते पर कार चलाना हर बेहद खतरनाक होता है। सोचिए अगर ऐसे में अगर आपकी कार कीचड़ में फंस जाए, तो आप क्या करेंगे। जब भी आप किसी कीचड़ भरे रास्ते पर जाते हैं तो आपको अपनी कार का मोमेंटम इस प्रकार का रखना होगा कि आपकी कार के पहियों के बीच फिसलन कम रहे और आप कीचड़ में फसें नहीं। लेकिन कीचड़ भरे रास्ते में कार को अपने कंट्रोल में रख पाना आसान नहीं होता है। कीचड़ भरे रास्ते में ब्रेक के बार-बार इस्तेमाल से बचना चाहिए। कीचड़ वाले रास्ते पर ब्रेक का इस्तेमाल आपको कीचड़ में फसा सकता है। ऐसे में आप कार की स्पीड कम रख कर ब्रेक के इस्तेमाल से बच सकते हैं।
4 of 6
- फोटो : ford india
प्रकृति का आनंद
पहाड़ या जंगल से भरे रास्तों पर चलना काफी मजेदार लगता है। ऐसे रास्तों पर चलते हुए आपके सामने जो नजारे होंगे वो आप से ठहर जाने को कहेंगे। ऐसे में आपको प्रकृति का आनंद उठाना चाहिए। इसके लिए चलते हुए आप आपनी कार की विंडो खोल लें और आसपास के माहौल का मजा लें। क्योंकि यह ऐसी फीलिंग है जो आपको शहर के शोर में नहीं मिल सकती। इसलिए आप इन पलों का भरपूर आनंद उठाएं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ford india
पथरीले रास्तों पर
ऑफ रोड ड्राइविंग का मजा लेते हुए कई बार आप पथरीले रास्तों पर कार लेकर निकल जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी कार के बारे में पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपकी कार के डायमेंशन क्या है, उसकी क्षमता कितनी है और सबसे ज्यादा महत्वपूर्म बात आपकी कार की ग्राउंड क्लियरेंस कितना है। क्योंकि ऐसे रास्तों पर चलते हुए आपको बार-बार झटके खाने पड़ेंगे। ऐसे में कम ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार आपको मुसिबत में डाल सकती है।
पूर्ण नियंत्रण
जब आप किसी ऊंचाई से नीचे उतरते है तो आपका अपनी कार पर पूरा नियंत्रण होना चाहिए। ऐसे में आप स्टीयरिंग को आराम से पकड़ें और कार की रफ्तार को स्थिर रखने का कोशिश करें। स्पीड तेज होने पर ब्रेक का आराम से इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रखें कि कार का ब्रेक अचानक न लगाएं। इन बातों का ध्यान रखकर आपको किसी भी रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।